Vladimir Putin ने Sergei Shoigu को रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सचिव नियुक्त किया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निकोलाई पेत्रुशेव की जगह सर्गेई शोइगु को रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सचिव नियुक्त करने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। रूस के राष्ट्रपति के आवासीय परिसर क्रेमलिन ने रविवार को यह जानकारी दी।यह नियुक्ति पुतिन द्वारा शोइगु के स्थान पर आंद्रेई बेलौसोव को देश के रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव रखे जाने के बाद की गई है। शोइगु ने वर्षों तक रक्षा मंत्री के तौर पर काम किया। यह फेरबदल ऐसे समय में किया गया है तब राष्ट्रपति के रूप में पुतिन का पांचवां कार्यकाल शुरू हुआ है और यूक्रेन के साथ युद्ध जारी है।

Related posts

Leave a Comment