Sri Lanka ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को कथित तौर पर अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी नौकाएं जब्त कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसी के साथ इस वर्ष श्रीलंका द्वारा ऐसी घटनाओं में पकड़े गए भारतीय नागरिकों की कुल संख्या 261 हो गई है। नौसेना ने कहा कि उत्तरी जाफना प्रायद्वीप के डेल्फ्ट द्वीप पर नौ मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी दो नौकाएं जब्त की गई।

नौसेना ने 11 जुलाई को कहा था कि इस साल अवैध शिकार करने को लेकर 252 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और 35 नौकाएं जब्त की गई है। इस माह के आरंभ में श्रीलंका ने भारत के समक्ष एक नौसैनिक की मौत के मामले को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की थी। नौसैनिक की द्वीपीय राष्ट्र के जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध रूप से मछली पकड़ने में लगी एक भारतीय नौका को जब्त करने के अभियान के दौरान मौत हो गई थी। दोनों देशों के मछुआरों को अक्सर अनजाने में एक दूसरे के जलक्षेत्र में घुसने के लिए गिरफ्तार किया जाता है।

Related posts

Leave a Comment