Squid Game की स्टार Jung Ho Yeon ने नौ साल के बाद बॉयफ्रेंड Lee Dong Hwi से ब्रेकअप किया

नेटफ्लिक्स की ब्लॉकबस्टर सीरीज ‘स्क्विड गेम’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इन सब के बीच पहले सीजन की मुख्य लीड जंग हो येओन के निजी जीवन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आयी है। खबर के अनुसार, अभिनेत्री ने अभिनेता ली डोंग ह्वी के साथ अपने नौ साल लंबे रिश्ते को खत्म कर दिया है। अभिनेत्री की एजेंसी ने उनके ब्रेकअप की पुष्टि की है।

दक्षिण कोरियाई समाचार आउटलेट माई डेली ने अभिनेत्री की एजेंसी के हवाले से बताया कि उनका रिश्ता खत्म हो गया है। येओन और ह्वी अच्छे दोस्त बने रहने के लिए सहमत हुए हैं। बता दें, दोनों ने 2016 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। तब से लेकर अब तक दोनों ने करियर में एक-दूसरे का काफी साथ दिया।

‘स्क्विड गेम’ में भूमिका निभाने के बाद जंग हो येओन ने विश्व स्तर पर प्रसिद्धि हासिल की। उनके बॉयफ्रेंड ली डोंग ह्वी साउथ कोरिया की कोल्ड आइज, कॉन्फिडेंशियल असाइनमेंट जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके हैं।

स्क्विड गेम सीरीज का दूसरा सीजन 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इस कोरियन सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा ने पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया था। अब इसका दूसरा सीजन भी तैयार है। फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सीरीज के पहले सीजन को पूरी दुनिया में लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इसका दूसरा सीजन भी रिलीज के लिए तैयार है। फैंस भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

Related posts

Leave a Comment