हॉलीवुड स्टार सेलेना गोमेज ने अपने बॉयफ्रेंड और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको से सगाई कर ली है। अभिनेत्री ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कर इस खबर की घोषणा की। साझा की गयी तस्वीरों में, अभिनेत्री खुशी से अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। अन्य तस्वीर में, सेलेना अपनी अंगूठी को खुशी से निहारती हुई दिख रही है। इसके अलावा साझा की गयी एक तस्वीर में, बेनी अपनी मंगेतर को किस करते हुए दिख रहे हैं। सेलेना और बेनी की सगाई से दोनों के दोस्त और फैंस बेहद खुश है। अपनी दोस्त के पोस्ट पर कमेंट करते हुए गायिका टेलर स्विफ्ट ने कहा कि वह दोनों की शादी में फूल वाली लड़की बनेंगीं। कार्डी बी ने कमेंट में चौकने वाले इमोजी के साथ कमेंट किया, ‘रुकों।’ सेलेना और बेनी के फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं।सेलेना और बेनी जून 2023 से साथ हैं। एक समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद दोनों ने इसे इंस्टाग्राम पर आधिकारिक किया। इसके बाद से दोनों अपने निजी जीवन की झलकियां अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। सेलेना को डेट करने पर बेनी ने कहा था कि मैं हर दिन उठता हूं, और आईने में देखता हूं, और सोचता हूं कि यह कैसे हुआ।
Selena Gomez बनीं Benny Blanco की मंगेतर
