Raveena Tandon की बेटी को सेल्फी लेने के दौरान फैन ने दिया धक्का

फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद मुंबई वापस लौट रही थी। वह एयरपोर्ट पर अपनी बेटी राशा के साथ स्पॉट की गई। उनकी वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। उनकी तस्वीरें और फोटोस कई पैपराजी ने शेयर की है।एक वीडियो में रवीना को एक फैन को कहते हुए देखा जा सकता है कि वह उनकी बेटी को धक्का न दें। इसके पहले उन्होंने फोटोग्राफर से कहा कि जल्दी पार्टी भी होगी। इस बीच अभिनेत्री के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में एक आदमी उनकी बेटी राशा को धक्का देता नजर आ रहा है। जैसे ही रवीना की नजर इस पर पड़ी, उन्होंने कहा, ‘ध्यान से, आप धक्का मत दीजिए भाई साहब। बच्चों को धक्का मत दीजिए।’इस घटना से पहले रवीना टंडन ने मीडिया से कहा कि उन्हें पद्मश्री पाकर काफी सम्मानित महसूस हो रहा है। एक मीडिया के कर्मचारी ने उनके गजरे की सराहना भी की। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें जब भी अवसर मिलता है, वह गजरा जरूर पहनती है। रवीना टंडन को भारत के चौथे पद्म पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार दिया हैं। रवीना टंडन फिल्म एक्ट्रेस है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है। उन्होंने 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया था।

Related posts

Leave a Comment