Priyanka Gandhi बोलीं- PM Modi के पास किसानों के लिए पैसे नहीं हैं

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ में प्रचार किया जहां पहले चरण के लिए मतदान हुए। छत्तीसगढ़ के कुरूद में चुनावी रैली में भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि वे देश की संपत्ति चंद उद्योगपतियों को दे रहे हैं। आज देश के हवाई अड्डे और बंदरगाह अडानी को दिये जा रहे हैं। ये अडानी कौन है? अडानी आपके लिए क्या बनाता है? क्या कोई मुझे बता सकता है कि अडानी कितनी नौकरियाँ पैदा करता है? हम जानते थे कि टाटा ट्रक बनाता है, और बिड़ला द्वारा बनाई गई चीजें भी। अडानी और अंबानी क्या बनाते हैं? क्या कोई बता सकता है कि उनके यहां कितने मजदूर काम करते हैं? वे रोजगार के कितने अवसर देते हैं? वे आपके लिए कुछ नहीं बनाते।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि PM मोदी ने 8 हजार करोड़ रुपए का जहाज खरीदा। नया संसद भवन बनाने और सौंदर्यीकरण में 20 हजार करोड़ रुपए खर्च किए। जब उन्होंने करोड़ों खर्च करने की घोषणा की थी, तब गन्ना किसान बकाया राशि मांग रहे थे, काले कृषि कानून के खिलाफ किसान सड़कों पर थे। तब मोदी जी ने कहा था- हमारे पास बकाया देने के लिए पैसा नहीं है। प्रधानमंत्री के पास किसानों के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन अपने लिए हवाई जहाज खरीदने और संसद को सुंदर बनाने के लिए पैसे हैं। उन्होंने कहा कि PM मोदी कहते हैं कि वह खुद OBC हैं और OBC वर्ग के लिए काम करना चाहते हैं। लेकिन जब कांग्रेस जाति जनगणना की बात करती है, तो वह इस बात पर बौखला जाते हैं। BJP सिर्फ खोखले वादे करती है।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही जनता के अधिकारों की बात की है। जैसे- शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार…। आप आज भी इंदिरा गांधी जी को याद करते हैं, क्योंकि वे जानती थीं कि यह देश आपका है। यहां की जल-जंगल-जमीन पर सबसे पहले आपका अधिकार है। छत्तीसगढ़ में जनता को उनके यही अधिकार वापस किए गए हैं। कांग्रेस की विचारधारा में हिंसा, नफरत, भेदभाव की कोई जगह नहीं है। कांग्रेस की विचारधारा कहती है कि जनता सर्वोपरि है। हमारा मानना है कि देश में सबसे अधिक शक्ति, सत्ता और संपत्ति- जनता के हाथ में होनी चाहिए।कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश में साढ़े तीन साल में सिर्फ 21 लोगों को रोजगार मिला है। वहीं, पूरे देश में छत्तीसगढ़ एकलौता ऐसा राज्य है, जहां बेरोजगारी दर सबसे कम है। आखिर BJP के नेता किस मुंह से वोट मांगने आते हैं? उन्होंने कहा कि आज देश की संपत्ति अडानी के हाथों में हैं। कौन है ये अडानी- इस देश का गरीब है, किसान है, मजदूर है? किसी को पता है अडानी क्या बनाता है, उसने कितने लोगों को रोजगार दिया है? अडानी ने जो आपका था, वो आपसे ले लिया है।

Related posts

Leave a Comment