बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें विश किया है। प्रियंका ने रविवार को अपनी चचेरी बहन की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। ग्लोबल स्टार ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो टीशा। आशा है कि आप आज और हमेशा बहुत प्यार और आनंद से घिरे रहेंगे।’ बता दें, तस्वीर प्रियंका के पिछले साल के जन्मदिन ट्रिप की है। इस तस्वीर में, परिणीति एक छोटी सफेद ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं प्रियंका ने पीले रंग की टू-पीस ड्रेस पहनी हुई है।प्रियंका और परिणीति के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के खास मौकों पर साथ में जश्न मनाते देखा गया है। पिछले साल प्रियंका के जन्मदिन पर परिणीति मौजूद थी। वहीं इस साल परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका दिल्ली आयी थीं। हालाँकि, ग्लोबल स्टार काम में व्यस्त होने की वजह से अपनी बहन की शादी का हिस्सा नहीं बन सकी, जो सितंबर में उदयपुर में हुई थी। परिणीति ने आप नेता राघव चड्ढा से शादी की है।
Related posts
-
Yami Gautam निभाएंगी शाह बानो बेगम का किरदार
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड जीरो को लेकर चर्चा है।... -
Kristen Stewart ने ईस्टर पर एक निजी समारोह में गर्लफ्रेंड Dylan Meyer से शादी की
ट्वाइलाइट स्टार क्रिस्टन स्टीवर्ट ने इस ईस्टर को खास बनाया। उन्होंने 20 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड... -
Elizabeth Hurley ने माइली साइरस के पिता Billy Ray Cyrus के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की
इंग्लिश अभिनेत्री और मॉडल एलिज़ाबेथ हर्ले ने ईस्टर के अवसर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की।...