Mauni Amavaysa 2023: स्नान एवं तर्पण के साथ मौनी अमावस्या पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का महत्व बहुत मत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों में अमावस्या तिथि के दिन पवित्र स्नान को बहुत ही लाभकारी बताया गया है। बता दें कि वर्ष 2023 की पहली अमावस्या तिथि 21 जनवरी 2023 (Mauni Amavasya 2023 Date) यानी आज के दिन है। इस विशेष दिन पर गंगा नदी में स्नान करने से व पितरों का तर्पण करने से विशेष लाभ मिलता है, साथ ही अमृत के समान फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान एवं दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में स्नान एवं तर्पण के समय कुछ विशेष मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए।

मौनी अमावस्या पर करें इन मंत्रों का जाप (Mauni Amavasya 2023 Mantra)

स्नान मंत्र- ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः।।

पवित्र स्नान मंत्र- गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।

सूर्य देव अर्घ्य मंत्र- एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजो राशे जगत्पते। अनुकम्प्यं मां भक्त्या गृहाणार्घ्य दिवाकर।।

पिता व दादा जी का तर्पण मंत्र- गोत्रे अस्मत्पितामह (पिता व दादा जी का नाम) शर्मा वसुरूपत् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जलं वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।।

माता व दादी जी का तर्पण मंत्र- गोत्रे अस्मन्माता (माता व दादी जी का नाम) देवी वसुरूपास्त् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जल वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।।

मौनी अमावस्या उपाय (Mauni Amavasya 2023 Upay)

  • शास्त्रों में बताया गया है कि मौनी अमावस्या के दिन पवित्र गंगा स्नान करने के बाद सूर्य देव को अवश्य देना चाहिए। अर्घ्य देने से पूर्व जल में तिल अवश्य मिला लें।
  • मौनी अमावस्या के दिन मौन धारण कर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें और शनि देव को सरसों का तेल अवश्य चढ़ाएं। इस दिन तर्पण करने से भी विशेष लाभ मिलता है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
    • इस विशेष दिन पर दान का भी विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन किसी जरूरतमंद को अन्न, वस्त्र, कंबल और काला तिल इत्यादि का दान अवश्य करें। मान्यता है कि ऐसा करने से स्वर्ग के मार्ग खुल जाते हैं और मृत्यु के बाद भगवान के चरणों में स्थान प्राप्त होती है।

Related posts

Leave a Comment