एक ट्विटर यूजर ने केंडल जेनर को सबसे खूबसूरत बताने की गलती कर दी है जोकि उनपर भारी पड़ गई है। ऐश्वर्या राय के फैंस इस पर भड़क गए और उन्होंने ऐश्वर्या की कई तस्वीरें शेयर कर उन्हें विश्व की सबसे खूबसूरत महिला बताया है। ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें कुछ वर्ष पुरानी है। वहीं, कुछ तस्वीरें नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की भी है। ओरिजिनल पोस्ट में एक ट्विट्टर यूजर ने केंडल जेनर की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उसमें लिखा था, ‘मुझे पता नहीं सबसे खूबसूरत कौन है लेकिन यह है।’ इसे पांच लाख के करीब व्यूज मिले हैं। वहीं, इसे 177 बार रीट्वीट किया गया हैं। वहीं, इसपर कई कमेंट्स भी किए गए है। ऐश्वर्या के फैंस ने इसपर प्रतिक्रिया देनी शुरू की। कई लोगों ने ऐश्वर्या की तस्वीर शेयर कर उन्हें खूबसूरत बताया है।ऐश्वर्या राय की फिल्म देवदास सन 2002 में आई थी। उसकी फोटो शेयर करते हुए एक ने लिखा है, ‘यहां केंडल उनके आगे कुछ भी नहीं है।’ एक ने लिखा है, ‘ऐश्वर्या की खूबसूरती के आगे कोई भी नहीं है।’ ऐश्वर्या राय ने अपना एक्टिंग डेब्यू 1997 में तमिल फिल्म इरुवर से की थी। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू ‘और प्यार हो गया’ से किया था। इसमें बॉबी देओल भी नजर आए थे। उन्होंने हॉलीवुड के फिल्म ब्राइड एंड प्रेज्यूडिश में भी काम किया था। वहीं, वह पिंक पैंथर 2 में भी नजर आई थी।ऐश्वर्या राय की हालिया फिल्म पोन्नीइन सेल्वन 2 है। यह 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसका निर्देशन मनिरत्नम ने किया है। यह फिल्म का दूसरा भाग है। फिल्म एक नावेल पर आधारित है। फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा त्रिशा कृष्णन, शोभिता धुलिपाला जैसे कलाकारों की भी अहम भूमिका है। फिल्म में उनका डबल रोल है। ऐश्वर्या राय ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। ऐश्वर्या राय को मिस वर्ल्ड भी चुना गया था।
Related posts
-
Yami Gautam निभाएंगी शाह बानो बेगम का किरदार
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड जीरो को लेकर चर्चा है।... -
Kristen Stewart ने ईस्टर पर एक निजी समारोह में गर्लफ्रेंड Dylan Meyer से शादी की
ट्वाइलाइट स्टार क्रिस्टन स्टीवर्ट ने इस ईस्टर को खास बनाया। उन्होंने 20 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड... -
Elizabeth Hurley ने माइली साइरस के पिता Billy Ray Cyrus के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की
इंग्लिश अभिनेत्री और मॉडल एलिज़ाबेथ हर्ले ने ईस्टर के अवसर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की।...