Iran पहुंचा भारतीय नौसेना का युद्धपोत, हैरान रह गई दुनिया

ईरान इजरायल जंग के बीच भारतीय नौसेना को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है। इजरायल की तारीफ कर भारतीय नौसेना के युद्धपोत ईरान पहुंच गए। इस घटना ने सभी को चकित कर दिया है। सब पूछ रहे हैं कि एक तरफ तो भारतीय सेना के अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी इजरायल के पेजर वाले ऑपरेशन की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन ठीक उसी समय भारतीय नौसेना के तीन युद्धपोत ईरान के बंदरअब्बास पोर्ट पर डेरा डालकर बैठ गए हैं।इन जहाजों का स्वागत ईरानी नौसेना के जहाज जेरेह ने किया।भारतीय नौसेना ने कहा कि इस यात्रा का प्राथमिक उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग और आपसी समझ को बढ़ाना है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में एक नौसेना अधिकारी ने कहा कि सहकारी जुड़ाव को मजबूत करने और आपसी समझ को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम। अपने प्रवास के दौरान, भारतीय जहाज पेशेवर आदान-प्रदान और समुद्री साझेदारी अभ्यास सहित समुद्री सुरक्षा और अंतरसंचालनीयता पर केंद्रित गतिविधियों में संलग्न होंगे।एक कार्यक्रम में लेबना में हुए पेजर ब्लास्ट को लेकर भारतीय सेना चीफ ने इजरायल की तराफी की थी। जनरल द्विवेदी ने कहा कि आप जिस पेजर के बारे में बात कर रहे हैं, वो ताइवान की एक कंपनी का है। ये ताइवनी कंपनी हंगेरियन कंपनी को आपूर्ति कर रही है। इसके बाद हंगेरियन कंपनी इसे उन्हें दे रही है। जो शेल कंपनी बनाई गई थी वह कुछ ऐसा है जो इजरायलियों द्वारा एक मास्टरस्ट्रोक है।

Related posts

Leave a Comment