दक्षिण अफ्रीका के लिए 1 जून 2002 को एक बेहद दुख खबर आई थी। इसी दिन साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए (Hansie Cronje) की रहस्यमय तरीके से एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। उनकी मौत कैसे हुई, यह गुत्थी कभी नहीं सुलझी। क्रोनिए पर उनकी मौत से पहले मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे।
हैंसी क्रोनिए साउथ अफ्रीका के महान कप्तानों में से एक हैं। ग्रीम स्मिथ से पहले क्रोनिए अफ्रीकी क्रिकेट इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान थे। उन्हीं की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने भारत को 1987 के बाद उसी की सरजमी पर 2-0 से टेस्ट सीरीज हराई थी। साल 2000 क्रिकेट का सबसे काल अध्याय माना जाता है। साउथ अफ्रीका के तत्कालीन कप्तान हैंसी का नाम फिक्सिंग में आने से हड़कंप मच गया था।
कबूल किया था मैच फिक्सिंग का आरोप
हैंसी क्रोनिए ने आईसीसी की किंग कमीशन के सामने ये कबूल किया था, “भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए अंतिम दिन अगर उनकी टीम विकेट गंवाती है तो उन्हें 30 हजार डॉलर मिलेंगे।” इस मैच फिक्सिंग में साउथ अफ्रीका के कई खिलाड़ी लपेटे में आए। हर्शल गिब्स, निकी बोए समेत कई खिलाड़ियों के नाम उजागर हुए, लेकिन आजीवन प्रतिबंध सिर्फ क्रोनिए पर ही लगा।क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को दुनिया के जिस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा परेशान किया वो भी हैंसी क्रोनिए ही थे। इसे सचिन ने कई बार विभिन्न मंचों पर माना है। एक बार ‘द गार्डियन’ को दिए इंटरव्यू में कहा था, “ईमानदारी से कहूं तो हैंसी ने मुझे किसी अन्य गेंदबाज से ज्यादा परेशान किया। जब भी हम दक्षिण अफ्रीका से खेलते थे तो हैंसी मुझे हमेशा आउट करने में एलेन डोनल्ड या शॉन पोलक से आगे रहते थे।”गौरतलब हो कि हैंसी क्रोनिए ने साउथ अफ्रीका के लिए कुल 68 टेस्ट मैच खेले। इनमें 53 में बतौर कप्तान मैदान में उतरे। उनके कप्तान रहते टीम ने 27 टेस्ट मैच जीती, जबकि 11 में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त मिली। क्रोनिए ने 138 वनडे मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की और 98 वनडे में टीम को जीत दिलाई।