महेंद्र सिंह धोनी ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित डॉक्यूमेंट्री द एलीफेंट विस्परर के कपल बोम्मन और बेल्ली से मिले हैं। 13 मार्च 2023 का दिन भारत के लिए काफी ऐतिहासिक था। द एलीफेंट विस्परर डॉक्युमेंट्री ने ऑस्कर अवार्ड में शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में 95वें ऑस्कर पुरस्कार जीत लिया था।अब द एलीफेंट व्हिस्परर की टीम का चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा सम्मान किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 9 मई को आयोजित किया गया था। इस अवसर पर महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी दोनों कपल को दी। इस अवसर पर फिल्म का निर्देशन करने वाली कार्तिकी गोंसाल्विस भी नजर आई। एम ए चिदंबरम स्टेडियम में मंगलवार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।ससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर की गई है। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी को अपनी बेटी को भी फिल्म की पूरी टीम से मिलाते हुए देखा जा सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स 10 मई को मैच के पहले भी दोनों कपल को सम्मान करेगा। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल के बीच होना है।गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स पर आई द एलीफेंट विस्परर ने इतिहास रच दिया है। जहां इसका निर्देशन कार्तिकी गोंसाल्विस ने किया है। वहीं, इसका निर्माण गुनीत मोंगा ने किया था। द एलीफेंट विस्परर बोम्मन और बेल्ली की कहानी है। जो अनाथ बेबी एलीफेंट को बड़ा करने या उनके लालन-पालन करने का कार्य करते हैं। वह जंगलों में ही रहते हैं और हाथियों का ध्यान रखते हैं।
Related posts
-
आखिरकार आरसीबी को घर पर नसीब हुई जीत, राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से दी मात
आईपीएल 2025 का 42वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेंगलुरु के एम... -
Gautam Gambhir को जान से मारने की धमकी, ISIS कश्मीर ने भेजा ईमेल
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उनको जान... -
पहलगाम अटैक पर आया पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर का रिएक्शन, कहा- मुझे भी गोली मार दें…
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आंतकवादियों...