भारत बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर आम सहमति बनाने के लिए अमेरिका के साथ क्षेत्र-विशिष्ट व्यापार चर्चा शुरू करने के लिए तैयार है। ब्लूमबर्ग ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा कि दोनों पक्ष इस सप्ताह द्विपक्षीय वार्ता शुरू करेंगे, जिसमें नई दिल्ली और वाशिंगटन दोनों ही रियायतें देने वाले क्षेत्रों के बारे में अधिक स्पष्टता चाहते हैं। इससे पहले मार्च में भारत के वाणिज्य विभाग और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के प्रतिनिधियों ने 26 मार्च से शुरू होकर चार दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में बैठक की थी।भारत-अमेरिका व्यापार…
Read MoreCategory: विदेश
क्या White House की प्रेस सचिव Karoline Leavitt ने ‘मेड इन चाइना’ ड्रेस पहनी थी?
अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध ने ऑनलाइन एक नया मोड़ ले लिया है, जिसमें चीनी सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और राजनयिकों ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट पर पाखंड का आरोप लगाया है, क्योंकि वह कथित तौर पर चीन में बनी पोशाक में दिखाई दी थीं। एक चीनी दूत ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट को उनके उस परिधान के लिए निशाना बनाया है जो जाहिर तौर पर चीन में बना था। X पर एक पोस्ट में, इंडोनेशिया के डेनपसार में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के महावाणिज्यदूत झांग झिशेंग ने 27…
Read Moreयूक्रेन के सूमी शहर में रूस के मिसाइल हमले में 30 से अधिक लोगों की मौत, 117 घायल
यूक्रेन के सूमी शहर में रविवार को रूस के मिसाइल हमले में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, दो बैलिस्टिक मिसाइल से यह हमला रविवार को पूर्वाह्न करीब सवा 10 बजे हुआ जब लोग ‘पाम संडे’ मनाने के लिए एकत्र हुए थे। वीडियो फुटेज में, शवों को सड़क किनारे और मलबे के बीच कम्बलों में लपेट कर रखे देखा जा सकता है। वहीं, अग्निशमन दल क्षतिग्रस्त इमारतों के मलबे के बीच कारों में लगी आग बुझाने का प्रयास करते…
Read MoreXI Jinping की बेटी को अमेरिका से बाहर निकालेंगे ट्रंप, गुस्साए चीन ने Hollywood फिल्मों पर लगा दिया बैन
दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतें अमेरिका और चीन आमने सामने हैं। ये लड़ाई अब केवल ट्रेड वॉर तक सीमित नहीं रही। ये लड़ाई अब निजी रिश्तों तक पहुंच चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनास्ड ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बेटी मिंगजे को अमेरिका से डिपोर्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच जवाबी कार्यवाही में चीन ने सभी हॉलीवुड फिल्मों को अपने देश में बैन कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने पहले तो सत्ता संभालने के साथ ही चीन पर बड़े पैमाने पर टैरिफ लगाना शुरू…
Read MoreBangladesh के अंतरिम सरकार का दिमाग घूम गया है? भारत के बाद इजरायल से ले रहा पंगा
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का माथा पूरी तरह से घूम चुका है। जो मन में आ रहा है फैसला लेकर बांग्लादेश पूरी दुनिया में अपने आप को पाकिस्तान पसंदीदा देश बनाने पर तुल चुका है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार इस वक्त हर वो चीज कर रही है जो पाकिस्तान को खुश कर सके। अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने ऐसा फैसला लिया है। जिसके बाद वो सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि इजरायल से भी दुश्मनी मोल ले चुका है। बांग्लादेश ने अपने नागरिकों के इजरायल की यात्रा करने पर…
Read MoreAfghanistan Border पर रूस ने उतार दी अपनी सेना, भारत भी तैयार!
भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में हलचल मच गई है। अफगानिस्तान की सीमा पर रूस ने अपनी सेना भेज दी है। रूस की सेना ने तजाकिस्तान के साथ मिलकर अफगानिस्तान की सीमा पर जबरदस्त युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इस युद्धाभ्यास में ड्रोन, टैंक, 24 हेलीकॉप्टर सहित कई खतरनाक सैन्य उपकरण मैदान में उतार दिए गए हैं। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ है कि रूस को अफगानिस्तान के पास अपनी सेना भेजनी पड़ गयी है। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ है कि अफगानिस्तान के पास रूस को अपनी सेना भेजनी…
Read Moreमेहुल चौकसी से मोदी लेंंगे पाई-पाई का हिसाब
पंजाब नैशनल बैंक के हजारों करोड़ रुपये के घोटाले में भगोड़ा घोषित किए गए हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया। भारतीय एजेंसियां विदेश मंत्रालय के सहयोग से चोकसी को भारत लाने की कोशिशें कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार भारतीय अधिकारियों की एक टीम भी बेल्जियम का दौरा करने वाली है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चोकसी के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्यवाही जल्द से जल्द शुरू हो सके। विभाग ने कहा कि बेल्जियम के अधिकारी चोकसी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही की…
Read Moreभारत ने जिंदा जलाया ‘दुश्मन’ Drone, देख कर दंग रह गए चीन-पाकिस्तान!
भारत ने आखिरकार अपने खतरनाक हथियार से पर्दा उठा दिया है। भारत के इस हथियार ने आसमान में उड़ते ड्रोन को जिंदा जला दिया। दुश्मन ड्रोन को पहले ट्रैक किया गया और फिर बिना किसी आवाज के इस ड्रोन को राख में बदल दिया गया। ये है भारत का अपना स्वदेशी लेजर डायरेक्टेड वेपन। भारत के पास दुनिया के किसी और बड़े देश की तरह घातक लेजर वेपन सिस्टम मौजूद हैं। आज से पहले किसी ने इन तस्वीरों को नहीं देखा था। भारत ने पहली बार इसकी तस्वीर जारी करके सभी…
Read Moreपुर्तगाल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत को अपना समर्थन दोहराया
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पुर्तगाल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी के प्रति अपना समर्थन दोहराया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पुर्तगाल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के समापन पर, सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने प्रेस को बताया कि दोनों देश संयुक्त राष्ट्र सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पुर्तगाली नेतृत्व ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए अपना समर्थन दोहराया है।’’ भारत ने इस बात पर जोर दिया…
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल की यात्रा संपन्न कर स्लोवाकिया के लिए हुईं रवाना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल की अपनी यात्रा के समापन के बाद मंगलवार को स्लोवाकिया की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हो गईं। इससे पहले, पुर्तगाल की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के अंत में लिस्बन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारतीय प्रवासियों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने पुर्तगाल में भारतीय समुदाय को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने तथा उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति मुर्मू…
Read More