इतनी जल्दी बर्खास्तगी नहीं हो सकती, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के बयान पर भड़के ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक से उनका जाना इतनी जल्दी नहीं हो सकता तथा उन्होंने ब्याज दरों में तत्काल कटौती की मांग दोहराई। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ब्याज दरों में कटौती पर अपना रुख दोहराते हुए कहा कि पॉवेल को यूरोपीय सेंट्रल बैंक की तरह बहुत पहले ही ब्याज दरें कम कर देनी चाहिए थीं, लेकिन उन्हें निश्चित रूप से अब उन्हें कम करना चाहिए। ट्रम्प…

Read More

20 देशों में भारत ने चुपचाप भेजे अपने डिप्लोमैट्स, खुलासे से पूरी दुनिया में हलचल

भारत एक ऐसी रणनीति पर काम कर रहा है जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने 20 खास डिप्लोमैट भेजे हैं। ये डिप्लोमैट्स ऐसे मिशन पर गए हैं जो पूरा हो गया तो भारत तहलका मचा देगा। दरअसल, भारत ने 20 देशों की पहचान की है जो अपनी आत्मरक्षा के लिए हथियार खरीदना चाहते हैं, मगर उनके पास ज्यादा पैसा नहीं है। भारत अब इन देशों को कम ब्याज पर लोन देने के लिए तैयार हो गया है।…

Read More

21 अप्रैल से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर जेडी वेंस, कितना अहम है अमेरिकी उपराष्ट्रपति का ये दौरा?

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा 21 अप्रैल से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे, जिसमें प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान वे प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे और भारत और अमेरिका के बीच सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा…

Read More

तालिबान को आतंकी संगठन नहीं मानेगा रूस, अदालत ने 20 साल बाद हटाया बैन

रूस के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर तालिबान को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की सूची से हटा दिया। रूस ने 2003 से तालिबान को आतंकवादी समूह घोषित किया हुआ था और रूसी कानून के तहत उनके साथ किसी भी तरह की बातचीत को आपराधिक अपराध माना जाता था। यह हालिया फैसला एक कूटनीतिक बदलाव का प्रतीक है और इसे तालिबान की जीत के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने 2021 में अफ़गानिस्तान में सत्ता में लौटने के बाद से अंतरराष्ट्रीय वैधता की मांग की है। साथ ही,…

Read More

रूस के लिए युद्ध में ले रहे थे हिस्सा, जेलेंस्की ने चीनी नागरिकों की सरेआम करा दी परेड

रूस-यूक्रेन युद्ध में एक अभूतपूर्व घटनाक्रम में कीव ने दो पकड़े गए चीनी नागरिकों की परेड कराई है। ये  कथित तौर पर रूसी सैनिकों के साथ लड़ रहे थे। यूक्रेन का ये कदम अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन है, क्योंकि युद्ध के कैदियों की परेड करना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन है।  यूक्रेन का यह कदम बीजिंग द्वारा रूस-यूक्रेन संघर्ष में अपने नागरिकों की किसी भी तरह की भागीदारी से लगातार इनकार करने के जवाब में आया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी युद्धबंदियों ने पत्रकारों से मंदारिन…

Read More

कुवैत ने नमाज पर किया ऐसा ऐलान, सुनकर भारत के मुस्लिम भी चकरा जाएंगे

कुवैत ने नमाज पर किया ऐसा ऐलान, सुनकर भारत के मुस्लिम भी चकरा जाएंगे। मुसलमान ज्यादा नमाज ना पढ़े यह फरमान जारी किया गया है। मुसलमानों के ज्यादा नमाज पढ़ने के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया गया है। इबादत पर पाबंदी लगाने के आदेश दे दिए गए हैं। भारत के मुस्लिम यह खबर देखकर हैरान हो जाएंगे। यह हैरान करने वाला फरमान भारत, रूस, अमेरिका या चीन ने नहीं दिया। यह फैसला तो एक ताकतवर मुस्लिम देश ने सुनाया है। इस देश का नाम कुवैत है। कुवैत सरकार ने मस्जिदों में…

Read More

China का अमेरिका पर भयंकर वार, अब खतरे में पड़ जाएगी F-35 Fighter Jet की सप्लाई

चीन ने अब वो कर दिखाया है, जिसकी आशंका अमेरिका सालों से करता आ रहा था। चीन ने रेयर अर्थ एलिमेंट के अमेरिका को होने वाले निर्यात पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया है। इसका सबसे बड़ा असर अमेरिका के सबसे आधुनिक और सबसे ताकतवर फाइटर जेट एफ-35 पर पड़ेगा। दरअसल, अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से ट्रेड वॉर चल रहा है। अमेरिका ने चीनी सामानों पर टैरिफ लगाए तो चीन भी कभी पीछे नहीं हटा। लेकिन इस बार चीन ने ऐसा कदम उठाया है जिसे अमेरिका की सप्लाई…

Read More

शेख हसीना और बेटे पर कोर्ट का प्रहार, नया वारंट जारी

बांग्लादेश की एक अदालत ने राजधानी के बाहरी इलाके में आवासीय भूखंडों के आवंटन में कथित अनियमितताओं से संबंधित दो मामलों में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनके बेटे सजीब वाजेद और 16 अन्य के खिलाफ नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अदालत के एक अधिकारी ने कहा कि ढाका मेट्रोपॉलिटन वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश की अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) के आरोपपत्रों को ध्यान में रखते हुए पूर्वाचल न्यू टाउन में भूखंड आवंटन में अनियमितताओं के दो मामलों में वारंट जारी किए हैं। अभियोजन पक्ष के वकील के अनुसार, अधिकतर आरोपी…

Read More

सऊदी से आई खुशखबरी! 10,000 और भारतीयों को हज वीजा देने पर सहमति जताई

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सऊदी अरब इस साल 10,000 अतिरिक्त भारतीय हज यात्रियों को जगह देगा, जिससे भारत का कुल कोटा 175,025 हो जाएगा। यह निर्णय सरकार के अनुरोध के बाद लिया गया है, क्योंकि कई भारतीय निजी टूर ऑपरेटर सऊदी अधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रमुख समय-सीमाओं से चूक गए थे। इससे भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए आवास और व्यवस्थाओं को लेकर चिंताएँ पैदा हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, समय-सीमा चूकने के कारण 52,000 निजी स्लॉट रद्द कर दिए गए। 80% निजी स्लॉट रद्द किए जाने…

Read More

US-Iran Nuke Talks: अच्छी रही बातचीत

ओमान में अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष  वार्ता के बाद अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति में ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ वार्ता का पहला दौर अच्छा रहा।  खामेनेई की टिप्पणी को वाशिंगटन के साथ अब तक की वार्ता के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। जबकि उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान अमेरिका के बारे में निराशावादी बना हुआ है। खामेनेई ने रेखांकित किया कि हम वार्ता के बारे में न तो पूरी तरह से आशावादी हैं और न ही पूरी…

Read More