सीमा पर अरुणाचल प्रदेश में वाइब्रेंट विलेज से शाह देंगे चीन को संदेश

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लगातार शरारतपूर्ण हरकतों से बाज नहीं आ रहे चीन को गृहमंत्री अमित शाह अपने अरुणाचल प्रदेश दौरे के दौरान सीमावर्ती गांवों के विकास की नई डगर की शुरूआत कर बीजिंग को स्पष्ट संदेश देंगे। अरुणाचल प्रदेश में चीन से सटी सीमा के गांव किबितू में सोमवार को गृहमंत्री वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लॉन्च कर अरुणाचल के भारत का अभिन्न हिस्सा होने का दो टूक संदेश देंगे।अरुणाचल के 11 स्थानों का नाम अपने हिसाब से बदलने की चीन की हरकत के पांच दिन बाद ही अमित…

Read More

चीन सीमा के पास गरजेंगे सुखोई और राफेल

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसी बीच भारतीय वायु सेना गुरुवार से युद्धाभ्यास करेगी। चीन सीमा के पास में वायुसेना का युद्धाभ्यास दो दिन चलेगा। युद्धाभ्यास के दौरान राफेल और सुखोई भी गरजेंगे। यह युद्धाभ्यास वायुसेना चाबुआ, जोरहट, तेजपुर और हाशिमारा एयरबेस पर करेगी। पूर्वोत्तर से सटे चीन, बांग्लादेश और म्यांमार की सीमाओं की निगरानी पूर्वी कमांड ही करती है। हालांकि इस युद्धाभ्यास का झड़प से कोई संबंध नहीं है। चीन कर रहा सीमा का उल्लघंन करने की कोशिश भारत और चीन के…

Read More

तवांग में भारत-चीन सैनिकों की झड़प के बाद आईबी पर अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प के बाद भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे इलाके में सुरक्षाबल लगातार गश्त कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को मेंढर में संदिग्ध देखे जाने की अफवाहों के बीच सुरक्षा बलों ने साझा तलाशी अभियान चलाए। सेना, पुलिस और एसओजी के जवानों ने ग्रामीण क्षेत्रों, जंगलों और नालों के निकटवर्ती क्षेत्रों को खंगाला। मेंढर में तैनात सेना के अधिकारियों को कुछ क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने की सूचनाएं मिलीं। इसके उपरांत सेना द्वारा पुलिस एवं…

Read More

आलाकमान तय करेगा हिमाचल का सीएम,

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नवनिर्वाचित सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी आलाकमान लेगा। आज रिपोर्ट आलाकमान को भेजी जाएगी। वहीं, गुजरात में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गुजरात भाजपा आज गांधीनगर में अपने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक करेगी। साथ ही राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अनूपगढ़ सेक्टर में पाक रेंजर्स ने फायरिंग की। सीमा…

Read More

वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं… हिमाचल में मतदान पर PM मोदी का युवाओं को संदेश

शनिवार 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से राज्य में चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। पीएम ने ट्वीट में लोगों से अपील की कि मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहाड़ी प्रदेश हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर आज 12 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। मतदान सुबह 08 बजे शुरू चुका है और शाम 5 बजे तक चलेगा। इस बार प्रदेश के…

Read More

अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण, रक्षा मंत्रालय की नौकरियों, सीएपीएफ और असम राइफल्स में होगा कोटा, आयुसीमा में पांच साल की छूट

अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ देशभर में चौथे दिन हिंसक प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्रालय की 16 पीएसयू समेत अन्य नौकरियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में अग्निवीरों को दस फीसदी आरक्षण का  शनिवार को एलान किया। सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष और अग्निवीर के पहले बैच के लिए सभी को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत करने के लिए कई अन्य मंत्रालयों, विभागों आैर राज्यों…

Read More

देश में बढ़ रही ठंड, पहाड़ों पर कंपकंपाती सर्दी

सर्दी  धीरे-धीरे बढ़ रही है। दीवाली के बाद से ही देश में ठंड पड़ना शुरू हो चुकी है। नवंबर के महीने में लगातार लोगों को सुबह-शाम की ठंड महसूस हो रही है। लगातार न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हो रही है। ताजा अपडेट की बात करें तो आज राजधानी दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है वहीं अधिकतम तामपान 27 डिग्री रहा। बता दें कि नवंबर की शुरुआत से ही दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया है। उधर, यूपी-हरियाणा, पंजाब सहित…

Read More

किसान आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगा किसान मोर्चा

केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर पिछले 11 महीने से धरने पर बैठे किसान आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा  इस मौके पर आज सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक विरोध प्रदर्शन करेगा। इस प्रदर्शन के दौरान किसानों की ओर से लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के पिता अजय मिश्रा को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पद से हटाने, अजय मिश्रा की गिरफ्तारी और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में घटना की जांच की मांग को लेकर देशभर…

Read More

पर्यटन नगरी मनाली में 4.3 तीव्रता का भूकंप

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल मनाली में सुबह भूकंप का तेज झटका महसूस हुआ। मंगलवार तड़के भूकंप के झटके से लोग सहम गए। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी, इस कारण अधिकतर लोगों ने झटके महसूस किए। लाहुल-स्‍पीति व मंडी में भी झटके महसूस किए गए। अभी तक नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। प्रशासन का कहना है फ‍िलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। लेकिन फ‍ील्‍ड स्‍टाफ को अलर्ट किया गया है कि…

Read More

असम में न्यायाधिकरणों ने 1.29 लाख लोगों को विदेशी घोषित किया: नित्यानंद राय

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि इस साल अक्टूबर तक असम में अनेक विदेशी न्यायाधिकरणों ने कुल 1,29,009 लोगों को विदेशी घोषित किया और 1,14,225 अन्य को भारतीय नागरिक घोषित किया गया। राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि इस साल निर्वासित किये गये लोगों में चार बांग्लादेशी नागरिक थे और दो अफगानिस्तान के थे।उन्होंने कहा, ‘‘असम सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गयी सूचना के अनुसार असम में अक्टूबर 2019 तक विदेशी न्यायाधिकरणों ने 1,14,225 लोगों को भारतीय नागरिक घोषित किया था।’’राज्य…

Read More