राहुल गांधी का सरकार पर तंज, देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में बड़ा एलान करते हुए देशवासियों को चौंका दिया। पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा करते हुए आंदोलन कर रहे किसानों से घर वापस लौटने की अपील की। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए बीते डेढ़ साल से कुछ किसान संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर किसान संगठन लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। केंद्र सरकार  इसको लेकर कई बार किसान संगठनों से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन…

Read More

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने किया प्रियंका चोपड़ा के गाने पर ऐसा डांस

भोजपुरी फिल्मों की बोल्ड और ब्यूटिफुल एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। मोनालिसा अपने फैंस के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मोनालिसा ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोनालिसा प्रियंका चोपड़ा के गाने पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। मोनालिसा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और…

Read More

किसान आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगा किसान मोर्चा

केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर पिछले 11 महीने से धरने पर बैठे किसान आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा  इस मौके पर आज सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक विरोध प्रदर्शन करेगा। इस प्रदर्शन के दौरान किसानों की ओर से लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के पिता अजय मिश्रा को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पद से हटाने, अजय मिश्रा की गिरफ्तारी और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में घटना की जांच की मांग को लेकर देशभर…

Read More

बिहार में सोनिया का लालू यादव को बड़ा झटका: महागठबंधन टूटा, आरजेडी से अलग हुई कांग्रेस

 चुनावी पैतरा कहिए या हकीकत। उपचुनाव ने महागठबंधन के दो बड़े दलों राजद और कांग्रेस को सियासी दुश्मन बना दिया है। तल्खी इतनी बढ़ गई है कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास  ने शुक्रवार को ऐलान कर दिया कि भविष्य में भी अब राजद के साथ गठबंधन नहीं रहेगा। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की राह राजद से अलग होगी। भक्‍त चरण दास ने पटना पहुंचने पर कहा कि आरजेडी से कांग्रेस को कोई गठबंधन नहीं है। बता दें कि भले हीं इस टूट की आशंका पहले से थी,…

Read More

बिहार में कन्हैया फैक्टर ने बिगाड़ा आरजेडी-कांग्रेस का रिश्ता

बिहार में 12 वर्षों के बाद महागठबंधन  के आधार राष्‍ट्रीय जनता दल एवं कांग्रेस) दो विपरीत धुरी पर खड़े नजर आ रहे हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन तात्कालिक कारण है कन्हैया कुमार  का भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी  छोड़कर कांग्रेस का दामन थामना। बिहार में महागठबंधन  की ड्राइविंग सीट पर बैठे आरजेडी को यह बुरा लगा है। तेजस्वी यादव  के रास्ते में अड़चन दिखी। विस्फोट तो होना ही था। विधानसभा चुनाव  में गठबंधन के तहत कांग्रेस को 243 में से 70 सीटें देकर बाद में कोसने वाले लालू प्रसाद …

Read More

सातवीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री पद

बिहार की राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए नीतीश कुमार ने सोमवार को दो दशक में सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जैसे राजग के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। 69 वर्षीय नीतीश कुमार के साथ भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद, उपनेता एवं बेतिया से विधायक रेणु देवी ने भी शपथ ग्रहण…

Read More

बिहार विधानसभा के अगले अध्यक्ष होंगे नीतीश सरकार में पथ निर्माण मंत्री रहे नंद किशोर यादव

वरिष्ठ भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। सूत्रों ने बताया कि पटना साहिब से सातवीं बार विधायक चुने गए नंदकिशोर यादव को उनकी पार्टी के नेतृत्व ने इसकी सूचना दे दी है। उन्होंने बिहार में पूर्ववर्ती राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकारों में मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह पिछली सरकार में पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे। सूत्रों के मुताबिक, सदन के अध्यक्ष का पद राजग गठबंधन के भीतर बनी आपसी सहमति के अनुसार भाजपा के खाते में गया है। सत्तारूढ़ गठबंधन में 74 विधायकों के साथ…

Read More

बिहार में सुशासन और विकास रहा आधार: केसरी देवी

प्रयागराज। बिहार में एनडीए की सरकार के पुनः पद स्थापित होने तथा सातवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठन होने पर सोमवार को भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त कर मिष्ठान वितरित किया। शपथ ग्रहण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा दोनों उपमुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल को बधाई देते हुए फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार जहां जहां भी है वहां विकास की गंगा बह रही है। बिहार की जीत को उन्होंने सुशासन और विकास को आधार बताया। कहा…

Read More

नीतीश को अपना नेता चुनने के लिए नवनिर्वाचित NDA विधायक 15 नवम्बर को करेंगे बैठक

जनता दल (यू) नेता नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से अपना नेता चुनने के लिए रविवार को दोपहर साढ़े 12 बजे राजग विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर शुक्रवार को बिहार में राजग के चार घटक दलों – जद (यू), भाजपा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (एचएएम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)के नेताओं की एक बैठक में यह फैसला किया गया।कुमार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ बैठक 15 नवम्बर को साढ़े 12 बजे होगी।’’ सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा के सबसे अधिक 74 सीटों पर जीत दर्ज करने के…

Read More

बिहार का जनादेश के नीतीश के पक्ष में नहीं, हमारे प्रदर्शन की CWC करेगी समीक्षा: कांग्रेस

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव में खुद के 19 सीटों पर सिमटने पर निराशा जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) इसकी समीक्षा करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने यह भी कहा कि बिहार का जनादेश नीतीश के पक्ष में नहीं है और दोनों गठबंधनों के बीच मतों का अंतर बहुत ही मामूली है।उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ जनादेश तो मुख्यमंत्री के पक्ष में नहीं है। यह बात सही है कि दोनों गठबंधनों के बीच…

Read More