Haryana Cabinet ने विधानसभा भंग करने को दी मंजूरी, राज्यपाल से भी की सिफारिश

हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले कैबिनेट ने विधानसभा भंग करने को मंजूरी दे दी है। राज्य कैबिनेट ने राज्यपाल से भी हरियाणा विधानसभा भंग करने की सिफारिश की है। राज्यपाल कल यानी 13 सितंबर को विधानसभा भंग करने को लेकर फैसला लेंगे। अब सैनी एक्टिंग सीएम के रूप में काम करते रहेंगे। मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। कांग्रेस केवल 2-3 उम्मीदवारों की…

Read More

पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप, कांग्रेस के साथ बनी सहमति

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। आप पांच सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमत हो गई है। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि गठबंधन सोमवार को हो सकता है।आप के एक सूत्र ने बताया, ‘‘कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया और आप नेता राघव चड्ढा के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। संभावना है कि कल तक गठबंधन को…

Read More

वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं… हिमाचल में मतदान पर PM मोदी का युवाओं को संदेश

शनिवार 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से राज्य में चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। पीएम ने ट्वीट में लोगों से अपील की कि मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहाड़ी प्रदेश हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर आज 12 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। मतदान सुबह 08 बजे शुरू चुका है और शाम 5 बजे तक चलेगा। इस बार प्रदेश के…

Read More

हरियाणा के 9 जिलों में सरपंचों और पंचों के चुनाव को लेकर हो रहा मतदान

हरियाणा के 9 जिलों में सरपंचों और पंचों के चुनाव को लेकर मतदान शुरू हो गया है। इन जिलों में दूसरे चरण के तहत वोट डाले जा रहे हैं। अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत जिलों के 57 ब्लॉक में 2,683 सरपंचों और 25,655 पंच पदों के लिए वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए सभी उपायुक्तों, पुलिस…

Read More

अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण, रक्षा मंत्रालय की नौकरियों, सीएपीएफ और असम राइफल्स में होगा कोटा, आयुसीमा में पांच साल की छूट

अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ देशभर में चौथे दिन हिंसक प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्रालय की 16 पीएसयू समेत अन्य नौकरियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में अग्निवीरों को दस फीसदी आरक्षण का  शनिवार को एलान किया। सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष और अग्निवीर के पहले बैच के लिए सभी को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत करने के लिए कई अन्य मंत्रालयों, विभागों आैर राज्यों…

Read More

हरियाणा में भाजपा को आम आदमी पार्टी ने दिया तगड़ा झटका

आखिरकार जिले में भाजपा का एक मजबूत स्तंभ पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल के रूप में ढह गया। बगावती तेवर अपनाने की वजह से उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट से वंचित कर दिया गया था। इस वजह से वह पार्टी संगठन से नाराज चल रहे थे। आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होते ही उन्होंने भाजपा के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं का उसमें कोई सम्मान नहीं। जिन कार्यकर्ताओं ने भाजपा को खून-पसीने से सींचा था, उन्हें ही दरकिनार कर दिया गया। यही वजह रही…

Read More

राहुल गांधी का सरकार पर तंज, देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में बड़ा एलान करते हुए देशवासियों को चौंका दिया। पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा करते हुए आंदोलन कर रहे किसानों से घर वापस लौटने की अपील की। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए बीते डेढ़ साल से कुछ किसान संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर किसान संगठन लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। केंद्र सरकार  इसको लेकर कई बार किसान संगठनों से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन…

Read More

किसान आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगा किसान मोर्चा

केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर पिछले 11 महीने से धरने पर बैठे किसान आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा  इस मौके पर आज सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक विरोध प्रदर्शन करेगा। इस प्रदर्शन के दौरान किसानों की ओर से लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के पिता अजय मिश्रा को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पद से हटाने, अजय मिश्रा की गिरफ्तारी और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में घटना की जांच की मांग को लेकर देशभर…

Read More

हरियाणा और पंजाब में ठंड का कहर जारी, नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा

हरियाणा और पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी है। नारनौल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिनों तक ठंड का कहर जारी रहने का अनुमान है। हरियाणा का नारनौल सामान्य के मुकाबले दो डिग्री तक अधिक ठंडा रहा। हिसार में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में करनाल (छह डिग्री से.), रोहतक (पांच डिग्री से.), भिवानी (5.7 डिग्री से.), सिरसा (6.1 डिग्री से.) और अंबाला (5.5 डिग्री…

Read More