राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए सिंगापुर रवाना हो गए हैं। उनके साथ छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी हैं। सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना है। 74 वर्षीय लालू यादव पिछले महीने सिंगापुर से लौटे थे। वे अपनी किडनी की समस्या का इलाज करा रहे हैं। दिसंबर के पहले हफ्ते में उनका किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन हो सकता है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि ऑपरेशन सफल…
Read MoreCategory: बिहार
लालू यादव ने किया ऐलान, कहा- मूली की तरह उखाड़ फेकेंगे मोदी सरकार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लगातार 12वीं बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए है। हालांकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उनके अलावा अन्य किसी ने भी नामांकन नहीं किया था। एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही लालू यादव भाजपा पर हमलावर हुए और कहा कि मोदी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को एकसाथ आना होगा, जो कोई साथ नहीं आएगा देश उसे माफ नहीं करेगा। भाजपा ने बनाया पूरे देश में सांप्रदायिक माहौल…
Read Moreसुशील मोदी के बयान से मुश्किल में आए एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र भाजपा
बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्यसभा सांसद बिहार भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी अपने पुराने सहयोगी के खिलाफी काफी आक्रामक हो चुके हैं। उन्होंने नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए हैं। हालांकि, उनके एक बयान से महाराष्ट्र की सियासत भी गरमा गई है। भाजपा नेता ने इस बात को माना की उनकी पार्टी ने शिवसेना को दो हिस्सों में बांटा। उनके इस बयान के सहारे महाराष्ट्र भाजपा और एकनाथ शिंदे खेमे के खिलाफ विपक्ष हमलावर हो चुका है। शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कहना…
Read Moreअगले 48 घंटे में बिहार में नई सरकार बनाने की हलचल!
जेडीयू ने बुलाई एमपी-एमएलए की बैठक, RJD भी सक्रिय जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद से बिहार की सियासत गरमा गई है। जेडीयू बिना नाम लिए भाजपा पर हमलावर हो गई है। वहीं इस सियासी बवाल को देखते हुए अब संभावना यह भी जताई जा रही है कि राज्य में कभी भी बड़ा राजनीतिक उलटफेर हो सकता है। 11 अगस्त तक नई सरकार बनाने की भी हलचल है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि…
Read Moreजल्दी फैसला देने पर HC ने कर दिया निलंबित, बिहार के जज का सनसनीखेज दावा; SC ने सरकार से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक न्यायिक अधिकारी की उस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी जिसमें उन्होंने पटना हाईकोर्ट द्वारा उन्हें निलंबित किए जाने को चुनौती दी है। उन्होंने दावा किया कि पॉक्सो के एक मामले समेत तेजी से किए गए उनके कुछ फैसलों की वजह से उन्हें निलंबित किया गया। बिहार के अररिया में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय की याचिका पर जस्टिस यूयू ललित और एसआर भट्ट की पीठ ने बिहार सरकार समेत अन्य को नोटिस जारी किया है। राय ने अर्जी में…
Read Moreश्रावणी मेलाः सीवान के महेंद्रनाथ मंदिर में भगदड़, दो महिलाओं की मौत
सावन माह की पहली सोमवारी पर राज्य के सभी शिव मंदिरों में भीड़ लगी है। शिवभक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। प्रसिद्ध मंदिरों में ज्यादा भीड़ है क्योंकि कोरोना की वजह से दो सालों से श्रावणी मेला का आयोजन नहीं किया जा रहा था। दो साल बाद शिव भक्तों की आस्था सैलाब बनकर उमड़ रही है। इस बीच सीवान मे श्रावणी मेले में भगदड़ की घटना घट गई है। जिले के महेंद्रनाथ मंदिर में भगदड़ मच गई जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई है। सिसवन प्रखंड अंतर्गत मेंहदार में…
Read Moreअग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण, रक्षा मंत्रालय की नौकरियों, सीएपीएफ और असम राइफल्स में होगा कोटा, आयुसीमा में पांच साल की छूट
अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ देशभर में चौथे दिन हिंसक प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्रालय की 16 पीएसयू समेत अन्य नौकरियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में अग्निवीरों को दस फीसदी आरक्षण का शनिवार को एलान किया। सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष और अग्निवीर के पहले बैच के लिए सभी को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत करने के लिए कई अन्य मंत्रालयों, विभागों आैर राज्यों…
Read Moreबिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में रविवार को एक बड़ी चूक का मामला सामने आया। उनके पैतृक शहर पटना जिले के बख्तियारपुर में एक विक्षिप्त युवक ने पीछे से उन पर हमले का प्रयास किया। शाम पांच बजे के करीब यह घटना उस वक्त हुई, जब मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जा रहा था। मुख्यमंत्री इन दिनों अपने पुराने लोकसभा क्षेत्र बाढ़ में विभिन्न जगहों पर पुराने लोगों से मिल रहे हैैं। इसी कड़ी में आज वह बख्तियारपुर पहुंचे थे। इस…
Read Moreमहेन्द्रूघाट रेल परिसर, पटना में पीएम गति शक्ति (नेषनल मास्टर प्लान फॉर मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी) पर आधारित पूर्वी क्षेत्र सम्मेलन का आयोजन
आज दिनांक 07.01.2022 को महेन्द्रूघाट रेल परिसर, पटना में पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान फाॅर मल्टी मोडल कनेक्टिविटी पर आधारित पूर्वी क्षेत्र सम्मेलन का आयोजन किया गया । यह सम्मेलन रेल मंत्रालय एवं बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । सम्मेलन में बिहार के अलावा झारखंड, पष्चिम बंगाल, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधि एवं पूर्व रेलवे/कोलकाता, दक्षिण पूर्व रेलवे/कोलकाता, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे/बिलासपुर एवं पूर्व तटीय रेलवे/भुवनेष्वर के प्रतिनिधि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। इसके इलावा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने भी ऑनलाईन इस सम्मेलन में अपनी…
Read Moreराबड़ी के भाई की बगावत, साधु बोले- लालू की बेटियों की खोलूंगा पोल
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को रचेल के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। हरियाणा की रहने वाली रचेल का परिवार दिल्ली में रहता है। तेजस्वी यादव के साथ वह दिल्ली के आरके पुरम स्थित डीपीएस में पढ़ती थीं। विवाह समारोह में परिवार के सदस्यों को ही निमंत्रण दिया गया था। लालू के बेटे की शादी के 24 घंटे बीतने से पहले ही मामा साधु यादव बगावत पर उतर आए। मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी के भाई व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद साधु ने कहा कि…
Read More