2 घंटे में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग

“इस परियोजना के तहत टीबीएम तकनीक का पहली बार पहाड़ी इलाकों में इस्तेमाल हुआ है। 9.11 मीटर व्यास वाली सिंगल-शील्ड रॉक टीबीएम ने जिस गति और सटीकता का प्रदर्शन किया, वह भारत के निर्माण क्षेत्र में एक नई मिसाल है।” – श्री अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री योगनगरी ऋषिकेश से तपोनगरी कर्णप्रयाग का सफर अब दो घंटे में ही पूरा होने वाला है। भारतीय रेल ने देवभूमि में ‘शिव’ और ‘शक्ति’ के वरदान से देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग के निर्माण में सफल ब्रेक थ्रू हासिल कर लिया है। 125…

Read More

Bihar के बाद झारखंड में जमींदोज हुआ निर्माणाधीन पुल, भारी बारिश के कारण हुआ हादसा

बिहार के बाद अब झारखंड में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है। यह पुल गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में अरगा नदी पर बना रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार देर रात को हुई बारिश के बाद पुल का पिलर धंस गया था, जिसकी वजह से गर्डर टूटा और पुल जमींदोज हो गया। जानकारी के लिए बता दें कि इस पुल का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा साढ़े पांच करोड़ की लागत से करवाया जा रहा था। गिरिडीह से सड़क निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को…

Read More

17 दिनों बाद मिली कामयाबी, 41 जिंदगियों को मिला नया जीवन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक सुरंग में फंसे 41 जिंदगियों को आखिरकार 17 दिनों के बाद नई जिंदगी मिलती हुई दिखाई दे रही है। सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को अब धीरे-धीरे निकाला गया है। कुछ देर में सभी श्रमिक पूरी तरीके से बाहर होंगे। उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा। साथ ही साथ उन्हें हर तरह की सुविधा दी जाएगी। खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह सुरंग में मौजूद रहे। यह दोनों लगातार सुरंग के पास डटे रहे। सबसे…

Read More

आज से शुरू कांवड़ यात्रा, भोले के जयकारों से गूंजा हरिद्वार

धर्मनगरी हरिद्वार भोले के जयकारों से गूंजने लगी है। कांवड़ यात्रा मंगलवार से विधिवत तौर पर शुरू हो गई। कांवड़ यात्रियों का सोमवार से ही गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया है। शुरू के एक हफ्ते पैदल कांवड़ यात्रा रहेगी और दस जुलाई के बाद डाक कांवड़ शुरू हो जाएगी। डाक कांवड़ में वाहनों से कांवड़ यात्री बड़ी-बड़ी कांवड़ लेकर गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं। इन बातों का रखना होगा ध्‍यान आठ जुलाई से हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के लिए यातायात प्लान लागू कर दिया…

Read More

रेलवे सुरक्षा बल कानपुर पोस्ट द्वारा पकड़ा गया फरार अपराधी

*बरामद किया गया 13 लाख का सामान  प्रयागराज ।  गुरूवार  को एक आरोपी व्यक्ति को गाड़ी सं0 12816 से  उतार कर सिविल हिमाचल पुलिस थाना नहान को डिप्टी एस0पी0 नहान जिला सिरमौर हिमांचल प्रदेश द्वारा निरीक्षक  बुधपाल सिंह, निरीक्षक,  रेलवे सुरक्षा बल कानपुर पोस्ट के मोबाईल पर सूचना दिया गया कि गाड़ी सं0 12312 से एक अभियुक्त भागकर जा रहा है। इसके सम्बंध में ह्वाटसऐप के माध्यम से उपरोक्त अभियुक्त का फोटों एवं एफ0आई0आर0 की प्रति भेजी  गई। इस पर निरीक्षक  बुधपाल सिंह हमराह स्टाफ एवं सी0आई0बी0 कानपुर के निरीक्षक…

Read More

कांग्रेस अधिवेशन में बोले खरगे- देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में

कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि हम यहां ऐसे समय में जमा हुए हैं जब देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। संसदीय संस्थानों को गंभीर संकटों का सामना करना पड़ रहा है और राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। महाधिवेशन में संचालन समिति की बैठक में उद्घाटन भाषण देते हुए खरगे ने सदस्यों से खुलकर अपनी बात रखने और सामूहिक रूप से निर्णय लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, आप लोग जो भी निर्णय लेंगे वह…

Read More

चीन सीमा के पास गरजेंगे सुखोई और राफेल

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसी बीच भारतीय वायु सेना गुरुवार से युद्धाभ्यास करेगी। चीन सीमा के पास में वायुसेना का युद्धाभ्यास दो दिन चलेगा। युद्धाभ्यास के दौरान राफेल और सुखोई भी गरजेंगे। यह युद्धाभ्यास वायुसेना चाबुआ, जोरहट, तेजपुर और हाशिमारा एयरबेस पर करेगी। पूर्वोत्तर से सटे चीन, बांग्लादेश और म्यांमार की सीमाओं की निगरानी पूर्वी कमांड ही करती है। हालांकि इस युद्धाभ्यास का झड़प से कोई संबंध नहीं है। चीन कर रहा सीमा का उल्लघंन करने की कोशिश भारत और चीन के…

Read More

अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण, रक्षा मंत्रालय की नौकरियों, सीएपीएफ और असम राइफल्स में होगा कोटा, आयुसीमा में पांच साल की छूट

अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ देशभर में चौथे दिन हिंसक प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्रालय की 16 पीएसयू समेत अन्य नौकरियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में अग्निवीरों को दस फीसदी आरक्षण का  शनिवार को एलान किया। सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष और अग्निवीर के पहले बैच के लिए सभी को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत करने के लिए कई अन्य मंत्रालयों, विभागों आैर राज्यों…

Read More

21 पौधे तुलसी लगाकर मनाया 5 वां जन्मदिन, सेलेब्रेशन का अनूठा अंदाज़ आमजन के लिए बना प्रेरणा

जन्मदिन पर पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने की अपील इस अवसर पर सदस्यों ने स्वच्छ ऋषिकेश, हरित ऋषिकेश का संकल्प लिया पर्यावरण बचाए बिना धरती पर जीवन की कल्पना नहीं- भगवती रतूड़ी ऋषिकेश 25 मई ।ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती की महिलाओं तुलसी के पौधे गिफ्ट कर शान्ति सिहं के पुत्र अहान राव सिकरवार का 5 वां जन्मदिन गंगा स्थल में हरित जन्मदिन के रूप में मनाया। जन्मदिन को हम में से ज़्यादातर लोग या तो होटल-रेस्टोरेंट में पार्टी करके सेलेब्रेट…

Read More

अक्षय तृतीया पर्व पर खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

अक्षय तृतीया पर्व पर मंगलवार को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड हिमालय की चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी। इसी कड़ी में सोमवार दोपहर मां गंगा की डोली शीतकालीन प्रवास मुखवा से अपने पहले पड़ाव भैरवघाटी के लिए रवाना हुई। मंगलवार सुबह 6:30 बजे डोली गंगोत्री के लिए रवाना होगी और सुबह ठीक 11:15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। वहीं, देवी यमुना की डोली मंगलवार सुबह शीतकालीन पड़ाव खरसाली से रवाना होगी और दोपहर 12:15 बजे यमुनोत्री धाम के…

Read More