परीक्षा में अंकों पर नही ज्ञान पर दें ध्यान -अल्पना डे

प्रयागराज। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में कक्षा नौ के विद्यार्थियों के लिए आभासी मंच के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन आज सभागार में किया गया जिसका विषय था – ‘परीक्षा के समय होने वाले तनाव को कैसे सँभाले?’ जिसकी प्रवक्ता थी ‘प्राणी हीलिंग की वरिष्ठ प्रशिक्षिका एवं प्रेरणादायी वक्ता श्रीमती अदिति कोहली थी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पना डे ने अदिति का स्वागत किया। कार्यशाला में विद्यालय की सचिव  प्रो कृष्णा गुप्ता, प्रबन्ध समिति के गणमान्य सदस्य, प्रधानाचार्या अल्पना डे, शिक्षक वृंद एवं विद्यालय के कक्षा 9 के छात्र सम्मिलित…

Read More

प्रियंका गांधी ने जमा कराई महिला ऑटो चालक की बेटी की फीस

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गोरखपुर की महिला ऑटो चालक कुंती देवी की बेटी मोनी पटेल के स्कूल की फीस जमा करवाई। ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ अभियान के दौरान गोरखपुर में कुंती देवी ने प्रियंका गांधी को गरीबी की वजह से बेटी की पढ़ाई छूटने के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद प्रियंका गांधी ने उसकी बेटी की पढ़ाई का जिम्मेदारी ले ली थी। अक्तूबर 2021 में प्रियंका गांधी चुनावी मुहिम लड़की हूं लड़ सकती हूं के तहत गोरखपुर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कुंती…

Read More

कर्नल विनय कुमार ने मुक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव का पदभार ग्रहण किया

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश शासन ने  विनय कुमार को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का कुल सचिव नियुक्त किया है। गुरुवार को  विनय कुमार ने कुलसचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व मध्य यूपी सब एरिया, लखनऊ में कार्यरत रहे  विनय कुमार इसी वर्ष 31 जनवरी को कर्नल रैंक से सेवानिवृत्त हुए। सेना में रहते हुए श्री कुमार ने जम्मू एवं कश्मीर, मणिपुर तथा यूएन मिशन में अपनी सेवाएं दी।  इसके साथ ही मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन में निर्देशक के पद पर भी कार्य किया। श्री कुमार के…

Read More

दूरस्थ शिक्षा से पहुंच सकते हैं लोगों के करीब- प्रोफेसर सिंह

मुविवि के माघ मेला शिविर में विचार गोष्ठी का आयोजन प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में स्थित दूरस्थ शिक्षा जागरूकता  शिविर में शनिवार को दूरस्थ शिक्षा की प्रासंगिकता विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय रेल सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी  उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा का प्रचार प्रसार आज गांव गांव में हो रहा है।  आज घरेलू महिलाओं, नौकरीपेशा लोगों, जेल बंदियों, किन्नरों को मुक्त विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा सुलभ करा रहा है। माघ…

Read More

संस्कार भारती पंडाल में चित्रकला प्रदर्शनी अध्यात्म की ओर का उद्घाटन

रवीन्द्र कुशवाहा एवं सचिन सैनी ने संयोजित की माघ मेले में भव्य चित्रकला प्रदर्शनी* प्रयागराज। संस्कार भारती प्रयागराज द्वारा अपने सांस्कृतिक शिविर में आयोजित 11 दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव”अवलोकन तीरथराजु चलो रे” के अंतर्गत चित्रकला प्रदर्शनी “आध्यात्म की ओर” का शुभारंभ ललित कला अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं संस्कार भारती उत्तर प्रदेश के महामंत्री गिरीशचंद्र मिश्र  ने किया। उन्होंने उद्घाटन अवसर पर कहा कि इस तरह कि प्रदर्शनियां कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।सभी चित्र उत्कृष्ट कोटि के प्रशंसनीय हैं। प्रदर्शनी संयोजक रवीन्द्र कुशवाहा ने मुख्य…

Read More

किन ग्रहों और भाव के पीड़ित होने पर आती है शिक्षा में बाधा

एक मनुष्य के जीवन में शिक्षा का बड़ा महत्व है और उसके बिना कहीं मनुष्य का सम्मान भी नहीं होता है। हमारे मनीषियों ने ज्योतिष के ग्रंथों में मनुष्य की शिक्षा, उसके ज्ञान को लेकर ज्योतिष के सूत्रों से उसकी विवेचना की थी। आज इस लेख में हम समझने वाले हैं कि किन ग्रहों और भाव के पीड़ित होने के कारण जातक के जीवन में शिक्षा को लेकर बाधाएं उत्पन्न होती हैं। फलित ज्योतिष में शिक्षा का विचार मुख्यत: दूसरे और पंचम भाव से किया जाता है। दूसरे भाव को…

Read More

नैक मूल्यांकन में मुक्त विश्वविद्यालय को मिला बी प्लस ग्रेड

अब भौतिक संसाधनों के साथ बढ़ेगी शिक्षा की गुणवत्ता – कुलपति प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की मान्यता मिल गई है। नैक टीम के निरीक्षण और मूल्यांकन के आधार पर विश्वविद्यालय को बी प्लस ग्रेड दिया गया है। नए वर्ष पर विश्वविद्यालय को मिली इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय की इस सफलता का श्रेय कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह के अथक प्रयासों को जाता है। जिनके गाइडेंस में विश्वविद्यालय को यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल हुई है।…

Read More

नए वर्ष में ले जाएंगे विश्वविद्यालय को आगे- प्रोफेसर सीमा सिंह

प्रयागराज । उ प्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने नव वर्ष के प्रथम कार्य दिवस पर आयोजित समारोह में  कहा कि आज यह संकल्प लेने का दिन है कि विश्वविद्यालय को आगे ले जाने में अपना शत प्रतिशत सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें आगामी नैक की तैयारी सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर करनी होगी। सभी विद्या शाखा के निदेशक विश्वविद्यालय के लिए नई शैक्षणिक कार्य योजना बनाएं जिससे छात्रों का हितलाभ हो। उन्होंने रजत जयंती वर्ष को शानदार बनाने के लिए…

Read More

बच्चों का शैक्षिक भ्रमण सकुशल संपन्न

प्रयागराज। नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार के तहत  कौंधियारा ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों का ऐतिहासिक शैक्षिक भ्रमण   खण्ड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रधान संघ अध्यक्ष कौंधियारा, प्रधान ओसा और प्रधान देवरा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस को आज रवाना किया। इसमें ए आर पी शत्रुघ्न प्रसाद शुक्ल, अनिल कुमार सिंह, अनुराग पाण्डेय, विनोद कुमार मल्ल, शिक्षक संकुल रश्मि सिंह, रेनू यादव, सविता शर्मा, विनोद कुमार सिंह,आलोक सिंह, ए पी सिंह, प्रमोद पाण्डेय और शंखधर द्विवेदी द्वारा बच्चों को अकोढा, कौंधियारा और गौहनिया स्टाप से एकत्रित करते…

Read More

बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण में शिक्षा माफियाओं का बड़ा खेल मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग

प्रयागराज।  माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड प्रयागराज के द्वारा केंद्र निर्धारण की दूसरी सूची जारी की गई ,जिसमें सरकार के जीरो टोलरेंस नीति  को तार तार करता नजर आया जिसको लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक एकजुट जनपद प्रयागराज जिला अध्यक्ष मोहम्मद जावेद की अध्यक्षता में  बैठक इज बालसन चौराहे पर हुई ।संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष  उपेंद्र वर्मा ने  बताया की जनपद प्रयागराज के ऐसे कई प्रतिष्ठित विद्यालय जैसे रमा देवी बालिका इंटर कॉलेज ,जिला पंचायत इंटर कॉलेज सिरसा , ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज प्रयागराज , जिनको केंद्र नहीं बनाया गया जोकि…

Read More