गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 दिसंबर को तय हो जाएगा कि गुजरात में कौन राज करेगा। अब राज्य में दोबारा सियासी राह तलाश रही कांग्रेस, एंट्री की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) मुकाबले को रोचक बना रही है। लेकिन इस दौरान सबसे खास भारतीय जनता पार्टी की दावेदारी होगी।दरअसल, पार्टी बीते 27 सालों से राज्य में सत्ता में है। इस चुनाव में वह इस सफर को 32 सालों के आंकड़े तक ले जाना चाहेगी। हालांकि, राज्य में लगातार 7वीं जीत एकदम आसान नहीं होगी। एक नजर SWOT (स्ट्रेंथ, वीकनेस, ऑपोर्च्युनिटीस, थ्रेट्स) एनालिसिस पर डालते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गृहराज्य में मौजूदगी। भाजपा के लिए यह तुरुप का इक्का साबित हो सकती है।
– साल 2017 में कोटा आंदोलन के दौरान पाटीदार समुदाय की तल्खी का सामना कर चुकी भाजपा इस बार समुदाय के साथ संपर्क पर भी भरोसा कर रही है। इसमें भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया जाना और आंदोलन के बड़े चेहरे रहे हार्दिक पटेल को पार्टी में लाना फायदेमंद साबित हो सकता है।
– गुजरात में चुनाव की तैयारियां भाजपा के पक्ष में काम कर सकती हैं। खबर है कि पार्टी बूथ स्तर से संगठन तक मजबूत है।
– सत्तारूढ़ दल हिंदुत्व, विकास और ‘डबल इंजन’ के विकास के मुद्दे पर गुजरात में मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है।
कमजोरियां
– कहा जा रहा है कि राज्य में भाजपा के पास ऐसा कोई दिग्गज नेता मौजूद नहीं है, जो पीएम मोदी की जगह ले सके। वह 13 सालों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। उनके बाद गुजरात ने 3 मुख्यमंत्री देखे।
– आप और कांग्रेस की तरफ से लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पार्टी को महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक तनाव के चलते परेशानियों के सामना करना पड़ सकता है।
मौके
– गुजरात में कमजोर विपक्ष के चलते भाजपा को लगातार 7वीं जीत हासिल हो सकती है। फिलहाल, कांग्रेस और आप भी मैदान में हैं।
– खबरें हैं कि राज्य में विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस के नेता अभियान से गायब हैं। कहा जा रहा है कि कई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जुटे हुए हैं।.
– अगर भाजपा 182 सीटों वाले राज्य में आप को 5 से कम सीटों के आंकड़े पर रोकने में सफल होती है, तो पार्टी के पास दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दल को राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य प्रतिद्वंदी बनने से रोकने का मौका होगा।