मध्य प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव में प्रचार के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की भाजपा महिला प्रत्याशी पर की गई टिप्पणी पर बवाल मच गया है। इस मामले में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है। मायावती ने कहा है कि कमलनलाथ इस प्रकरण में महिला प्रत्याशी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, यह बेहद ही शर्मनाक तथा निंदनीय है।
सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव मायावती ने कांग्रेस नेता तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की भाजपा की महिला प्रत्याशी इमरती देवी पर की गई टिप्पणी कड़ी आपत्ति जताई है। मायावती ने इसे अति शर्मनाक व अति निंदनीय बताया है। मायावती ने इसको लेकर दो ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि इसका संज्ञान लेकर कांग्रेस आलाकमान को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 18 अक्टूबर को वहां की डबरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री इमरती देवी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा। इमरती देवी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान की सरकार में उनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। कमलनाथ ने इमरती देवी के बारे में जनसभा में कहा कि आप तो उसे मुझसे ज्यादा पहचानते हैं, आपको मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, यह क्या ‘आइटम’ है। बसपा मुखिया मायावती ने कमलनाथ के इस पर मायावती ने आपत्ति जताई है।