दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने विस्तार के लिए पूरे देश में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि पार्टी ने सकारात्मक राष्ट्रवाद के साथ पार्टी के विस्तार पर चर्चा करने के लिये रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के करीबी राय ने कहा कि पार्टी पहले चरण में पंजाब समेत कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी नजरें टिकाए हुए है। उन्होंने कहा कि रविवार को होने वाली बैठक का एजेंडा बड़े पैमाने पर स्वंयसेवकों को पार्टी शामिल करके हमारे संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देना है। केजरीवाल की पिछली सरकार में मंत्री रहे राय ने कहा कि लोग फोन नंबर (9871010101) पर मिस कॉल करके आप के राष्ट्र निर्माण अभियान से जुड़ सकेंगे।उन्होंने कहा कि हम इस अभियान के जरिये बड़े पैमाने पर लोगों के बीच जाकर उन्हें स्वयंसेवक बनाएंगे। पार्टी देशभर में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश और गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव भी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में सकारात्मक राष्ट्रवाद का प्रसार करेंगे, जो प्रेम और सम्मान पर आधारित होगा। भाजपा का राष्ट्रवाद घृणा और विभाजन पर आधारित है।
Related posts
-
नगर पंचायत की लापरवाही पर भड़के विधायक, चेयरमैन और ईओ को लगाई फटकार
कहा— करोड़ों रुपये देने के बाद भी हालात बदतर, टैंकर तक खराब पड़े हैं। बारा प्रयागराज।... -
भगवान शिव प्रसन्न होकर देते हैं अपार सुख संपदा
महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को किया जाता है। मान्यता है... -
राष्ट्रपति पर दिए सोनिया गांधी के बयान पर बोले PM मोदी
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शुक्रवार को संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के...