कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई। पार्टी के ‘स्पीक अप फॉर जॉब्स’ अभियान के तहत उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों नौकरियां चली गईं और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई। इसने भारतीय युवाओं के भविष्य को कुचल दिया है।’’ कांग्रेस नेता ने लोगों से सोशल मीडिया पर रोजगार की मांग से जुड़े इस अभियान के समर्थन की अपील करते हुए कहा, ‘‘सरकार को विवश करिए कि वह युवाओं की आवाज सुने।’’पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस अभियान के तहत ट्वीट कर दावा किया, ‘‘ मोदी जी, आपने युवाओं को बरगला कर सत्ता हथियाई थी। 2 करोड़ रोज़गार हर साल देने का वादा था। छह साल में 12 करोड़ रोज़गार देना तो दूर, 14 करोड़ रोज़गार छीन लिए और भविष्य अंधकार में है।’’ उन्होंने कहा कि युवा अब जाग गया है और जबाब मांगता है। सिंहासन ख़ाली करो, युवा आता है।
Related posts
-
वियतनाम पर ट्रंप के भारी टैरिफ के बीच भारत को फायदा
वियतनाम सैमसंग का एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब रहा है। लेकिन वियतनाम पर लगाए गए भारी भरकम... -
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे’, बिहार से PM Modi की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। बिहार में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास... -
पहलगाम हमले के बीच भारत ने छोड़ी मिसाइल, हिल गया पूरा पाकिस्तान
एक तरफ घाटी में गोलियों की आवाज गूंजी। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले से देश गम...