प्रयागराज ! शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने यू० पी० बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा में अव्वल रहे छात्रों के घर – घर जा कर किया सम्मानित
नन्दी ने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोना के सभी मानकों ( सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहना) का पालन करते हुए बच्चों को सम्मानित किया।
नन्दी ने अपने प्रयागराज भ्रमण के दौरान यू० पी० बोर्ड के 10वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सृष्टि पुत्री मूलचंद और 10वीं में ही प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नमन सिंह पूत्र को, मोमेंटो और ट्रॉफी एवं 11000 रुपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर देकर सम्मानित किया, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली गार्गी यादव पुत्री गिरीश कुमार को शॉल, मेमोंटो और 7500 रुपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर देकर सम्मानित किया, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली अल्का सिंह पुत्री सतीश कुमार सिंह को शॉल, मोमेंटो, और 5100 रुपए देकर सम्मानित किया।
नन्दी ने यू० पी० बोर्ड के 12वीं कक्षा में अव्वल रहे छात्रों के भी घर जाकर किया सम्मानित किया नन्दी ने 12 वीं कक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली श्रेया सक्सेना पुत्री श्री मनोज कुमार सक्सेना को शॉल, मेंमोंटो और रु०7500 देकर सम्मानित किया, इसी क्रम में नन्दी ने 12वीं कक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली आंचल मौर्या पुत्री राजकुमार मौर्या को शॉल, मोमेंटो और प्रोत्साहन राशि के तौर पर 5100 रू० देकर सम्मानित किया।।
नन्दी ने मेधावियों के साथ साथ उनके अभभावकों का भी किया सम्मान।।
नन्दी ने बताया कि ये बेहद गर्व की बात है कि प्रयागराज के होनहार बच्चों का सम्मान और उनका उत्साहवर्धन करने का शुभ अवसर मुझे मिला मंत्री ने बताया कि वो कई वर्षों से मेधावियों को सम्मान करते रहें हैं, नन्दी ने बताया कि ये सब मेधावी बच्चे एक दिन देश और दुनिया में प्रयागराज का नाम फक्र से ऊंचा करेंगे और ये बच्चे देश के विकास में अहम भूमिका निभायेंगे।
नन्दी ने बताया कि यह सारे मेधावी बच्चे ने पूरे उत्तर प्रदेश के साथ साथ प्रयागराज जिले को भी अपने आप में गौरवान्वित करता है। नन्दी ने कहा कि मैं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और ये वादा करता हूं कि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी आने पर वो हमेशा मौजूद रहेंगे।