भा ज पा कार्यकर्ताओं ने असंभव कार्य को संभव किया : स्वतंत्र देव सिंह

चीफ रिपोर्टर

प्रयागराज ! भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रयागराज के द्वारा आयोजित महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ सत्यापन जैसे कठिन कार्य को भी सरलता पूर्वक करते हुए असंभव कार्य को भी संभव किया इसके लिए सभी प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत  बधाई देता हूं  आगे उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी पार्टी के सिपाही है जिनके आदर्श प्रभु श्री राम  हैं हम सब को भगवान  राम  के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज के अंदर जो गरीब हैं वंचित हैं शोषित हैं वनवासी हैं गिर वासी हैं उनको गले लगा कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर  उन्हें अच्छा जीवन जीने  के लिए  प्रेरित करना है और उनके प्रति कार्य करना और आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारी मां के समान है जिसकी  मान सम्मान की रक्षा करना हम जैसे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है इसके पूर्व उन्होंने सभी मंडल के अध्यक्षों से एवं प्रभारियों से बूथ सत्यापन से संबंधित सभी विषयों पर जानकारी ली एवं सफलतापूर्वक बूथ गठन एवं बूथ सत्यापन के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष  गणेश केसरवानी ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा महानगर प्रयागराज की ओर से का स्वागत करते हुए कहा की निश्चित रूप से आपके  ममस्पर्शी  उद्बोधन से प्रयागराज के सभी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा प्राप्त होगी और एक आदर्श पारिवारिक संगठन के निर्माण में सहयोग प्रदान करेगी और आगे कहा कि निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने लगातार संगठन की ओर से आने वाले सभी कार्यों को सफलतापूर्वक करते हुए भाजपा महानगर प्रयागराज का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है  वह अतुलनीय है ऐसे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति  हमें गर्व है इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों ने मंडल स्तर पर की गई बूथ सत्यापन, ई बुक , व्हाट्सएप ग्रुप, एवं आई टी टीम के कार्यं से संबंधित सभी कार्यों  की जानकारी दी
बैठक का संचालन  देवेश सिंह ने किया एवं धन्यवाद वरुण केसरवानी जी बैठक में मुख्य रूप से अनीता सचान श्रीमती अनीता सचान डॉ  एल एस ओझा डॉक्टर कृतिका अग्रवाल देवेंद्र मिश्र राजेंद्र मिश्र राजू शुक्ला कुंज बिहारी मिश्रा राजू पाठक राजेश केसरवानी रमेश चंद्र पासी बृजेश मिश्र गिरिजेश मिश्र  राजन शुक्ला  सुभाष वैश्य शोभिता श्रीवास्तव मनोज मिश्र दिनेश विश्वकर्मा दिलीप केसरवानी किशोरीलाल जायसवाल गौरव गुप्ता अजय सिंह विजय श्रीवास्तव अनिल भट्ट भरत निषाद संजय कुशवाहा दीनानाथ कुशवाहा ज्ञान बाबू केसरवानी कौशिकी सिंह आदि मौजूद थे

Related posts

Leave a Comment