प्रयागराज। यह वैश्विक महामारी का समय है, अपने से कमजोर लोगों का सहयोग करना सभी मनुष्यों का धर्म होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि “सर्वे भवंतु सुखिन सर्वे संतु निरामया“ एवं विश्व कल्याण की कामना करने वाले सनातन संस्कृति के हम सभी अनुयाई हैं।
यह बातें तक्षक पीठाधीश्वर रविशंकर महाराज ने गुरूवार को समिया माई के भक्तों द्वारा मंदिर परिसर में चल रही अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से गरीब जनता, दिव्यांग, बेसहारा, वृद्धजनों को भोजन वितरित करने के उपरांत सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के कष्ट को भी अपना कष्ट मानकर हम उसकी सेवा करते हैं। यही मेरा परम धर्म है और लोगों का होना भी चाहिए।
कार्यक्रम का संयोजन पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता एवं विहिप कार्यकर्ता विनोद सोनकर ने किया। उक्त अवसर पर योगी सत्यम जी महाराज, पूर्व पार्षद कन्हैया लाल गुप्ता, पार्षद पवन श्रीवास्तव, विष्णु पांडेय, राजीव खत्री, हरिओम केसरवानी, संदीप चैहान, विनीत केसरवानी, निखिल केसरवानी, अशोक केसरवानी, राजेंद्र कुमार, तुषार कुमार, विकास सोनकर, राजू माली, मनजीत गुप्ता, सचिन जायसवाल, अभिषेक सिंह, प्रदीप चैहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।