प्रयागराज। कोविड-19 से बचाव हेतु संपूर्ण देश में लाकडाउन के समय अति आवश्यक वस्तुओं एवं चिकित्सा सामग्रियों के परिवहन की व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण हो गयी है। मंडल द्वारा प्रतिदिन लगभग 112 मालगाड़ियों का संचालन किया गया। इसके अतिरिक्त अति आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति हेतु 206 पार्सल वैन का संचालन किया गया।
जनसम्पर्क अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के अनुसार लाकडाउन के कारण यद्यपि यात्री गाड़ियों का परिचालन बंद है लेकिन आवश्यक नागरिक आपूर्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने हेतु मालगाड़ियों के साथ पार्सल वैन का भी संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक मन्नू प्रकाश दुबे के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल द्वारा लाकडाउन के समय आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अप्रैल में कुल 3379 मालगाड़ियों का संचालन किया गया। जिसमें मंडल द्वारा 1675 मालगाड़ियों को टेक ओवर किया गया तथा 1704 मालगाड़ियों को मेड ओवर किया गया।
श्री गुप्ता ने बताया कि लाकडाउन के समय संपूर्ण मंडल में ट्रैक अनुरक्षण एवं सिगनल से सम्बंधित महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे है। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल के प्रमुख अधिकारियों के साथ प्रयागराज जं-पं दीनदयाल उपाध्याय जं सेक्शन, इटावा-प्रयागराज जं. के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों तथा टूंडला जं स्टेशन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देशित किया गया।