Reliance Industries में नई पीढ़ी आई, अनंत अंबानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज में नई और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश अंबानी को कंपनी का पूर्णकालिन निदेशक नियुक्त किया गया है। अनंत अंबानी को पांच वर्ष के लिए ये जिम्मेदारी दी गई है।

अनंत अंबानी अब रिलायंस बोर्ड में नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर थे। अब उन्हें एक्टिव एग्जीक्यूटिव रोल में नई जिम्मेदारी निभानी होगी। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दी है।

फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक मानव संसाधन, नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश के आधार पर बोर्ड ने अनंत की नियुक्ति की स्वीकृति दी है। अनंत को नई जिम्मेदारी एक मई 2025 से संभालनी होगी। पांच वर्ष के लिए उन्हें पद पर ये जिम्मेदारी निभानी होगी। शेयरहोल्डर्स से भी इसे मंजूरी दी जा चुकी है।

 अनंत अंबानी के पास जिम्मेदारियां भी है

रिलायंस इंडिया लिमिटेड में अनंत अंबानी की जिम्मेदारी बेहद अहम है। इसके अलावा अनंत अंबानी रिलायंस समूह की अन्य संस्थाओं में भी काम करते है। इसमें जियो प्लेटफॉर्म, रिलायंस रिटेल वेंचर्स, रिलायंस न्यू एनर्जी आदि में भी शामिल है। वो सितंबर 2022 से रिलायंस फाउंडेशन में बोर्ड सदस्य भी है।

Related posts

Leave a Comment