प्रयागराज । कार्यकर्ताओं के सहयोग और अथक परिश्रम से जनता ने जो बोट रूपी आशीर्वाद दिया वह आप सभी के परिश्रम का फल है। इसलिए धनतेरस पर्व पर आपका सम्मान कर ऐसा गिफ्ट देकर खुशियां बांटना चाहता हूं जिससे आपका परिवार भी उपयोग कर धनतेरस व दीपावली के उत्सव का सहभागी बन सकें उक्त बातें बारा विधायक डाँ. वाचस्पति ने भाजपा यमुनापार के जिला पदाधिकारियों व बारा विधानसभा के वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारियों मंडल पदाधिकारियों व शक्ति केंद्र संयोजकों को 51पीस का डिनर सेट गिफ्ट्स भेंटकर कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कही और बताया कि 1 जनवरी 2025 को सभी बूथ तक के कार्यकर्ताओं का सम्मान करूंगा। अध्यक्षता कर रहे यमुनापार भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने सभी कार्यकर्ताओं को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विधायक वाचस्पति द्धारा कार्यकर्ताओं का सम्मान कर खुशियां बांटने का कदम प्रशंसनीय है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर पूरे यमुनापार के जिला पदाधिकारियों,बारा विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष और मंडल के पदाधिकारियों शक्ति केन्द्र संयोजकों व कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों को विधायक वाचस्पति, जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति व जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल आदि ने 200 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
Related posts
-
एक राष्ट्र एक चुनाव पर काशी क्षेत्र सोशल मीडिया मीट का हुआ आयोजन
प्रयागराज।जिला पंचायत सभागार में एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर भाजपा काशी क्षेत्र की ओर... -
केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण में हिंदी कार्यशाला का आयोजन
केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठनए प्रयागराज में दिनांक 24ण्04ण्2025 को तिमाही एवं मासिक पीसीडीओ रिपोर्ट की शंकाएं... -
रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज ने यात्रियों का सामान एवं मोबाइल चोरी करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल रेल यात्रा को सुखद बनाने के साथ यात्रियों एवं उनके उनके समान की...