प्रयागराज। हरियाणा की जीत ने भारतीय जनता पार्टी में नई जान फूंक दी है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान और भी जोर पकड़ रहा है। जिला मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया के अनुसार सदस्यता अभियान को धार देने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने आज भाजपा कार्यालय में बैठक कर सभी पदाधिकारीयों, मंडल अध्यक्षों, गंगापार व जमुनापार के अध्यक्षों के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान में और तेजी लाने का आवाहन किया। कहा कि जिन्होंने अपना टारगेट पूर्ण कर लिया है, वह अन्य सदस्यों की सहायता कर 100% सदस्यों की मान्यता को पूर्ण करें। उन्होंने निर्देशित किया कि स्कूल, कॉलेज रेलवे स्टेशन, स्वयं सहायता समूह, भजन मंडली इत्यादि के बीच जाकर नए सदस्यों को भाजपा के साथ जोड़ें। हरियाणा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है, हरियाणा के लोगों ने इस बात को साबित कर दिया है। बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, चंद्रा अहलूवालिया, सविता मिश्रा, रूपम त्रिपाठी, वंदना सिंह, गीता विश्वकर्मा रीता पासी, वंदना शर्मा, शिखा खन्ना, स्मृति श्रीवास्तव, शालिनी श्रीवास्तव, स्वारिका भारद्वाज, कविता त्रिपाठी, दीपमाला, नीलम त्रिपाठी, रीता वर्मा, लक्ष्मी बहुगुणा, आंचल ओझा, काजल पटेल, ऊषा गुप्ता इत्यादि मौजूद रही
Related posts
-
एक राष्ट्र एक चुनाव पर काशी क्षेत्र सोशल मीडिया मीट का हुआ आयोजन
प्रयागराज।जिला पंचायत सभागार में एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर भाजपा काशी क्षेत्र की ओर... -
केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण में हिंदी कार्यशाला का आयोजन
केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठनए प्रयागराज में दिनांक 24ण्04ण्2025 को तिमाही एवं मासिक पीसीडीओ रिपोर्ट की शंकाएं... -
रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज ने यात्रियों का सामान एवं मोबाइल चोरी करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल रेल यात्रा को सुखद बनाने के साथ यात्रियों एवं उनके उनके समान की...