गांधी जयंती के अवसर पर जसरा से चाका ब्लाक तक निकाली गई 8100 मीटर तिरंगा यात्रा

प्रयागराज। बुधवार को जसरा ब्लाक से चाका ब्लाक तक तिरंगा यात्रा निकला गया। जिसमें क्षेत्र के सभी देश भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंसज अरविंद दुबे ने तिरंगा यात्रा निकाल कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री तथा शहीद महापुरुषों को याद किया। अरविंद दुबे के द्वारा बताया गया की तिरंगा यात्रा कई वर्षों से निकाला जा रहा है लेकिन इस वर्ष उत्तर प्रदेश क्या देश का सबसे बड़ा 8100 सौ मीटर का तिरंगा यात्रा निकाल कर गिनीज बुक ऑफ वर्ड में प्रयागराज के जसरा का नाम दर्ज करवाने का लक्ष्य प्राप्त करना है। जगह जगह समाजसेवियों के द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। तिरंगा यात्रा में शामिल देश भक्तों के साथ श्री धाम वृंदावन से आये प्रेम मूर्ति जी महाराज तथा सभी पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment