कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न

प्रयागराज।
कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो० गीतांजली मौर्य के निर्देशन में दिनाँक 10 अगस्त 2024 को काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्षगांठ पर एक अन्तरमहाविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न महाविद्यालय के 21 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ अखिलेश त्रिपाठी, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने अपने संबोधन काकोरी ट्रेन एक्शन के विषय में विस्तृत रूप प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में अनुराधा सिंह, कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्रथम स्थान. ज्ञान प्रकाश, यूईंग क्रिश्चियन कालेज, प्रयागराज द्वितीय एवं आशुतोष श्रीवास्तव, कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अभिनव पांडे एवं नर नारायण सिंह, सी. एम. पी कालेज ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का समन्वयन डॉ मनीष श्रीवास्तव, संचालन डॉ परम प्रकाश सिंह और निर्णायक मंडल में डॉ विकास सिंह, डॉ अखिलेश चंद्र सिंह व डॉ प्रमोद यादव की भूमिका में रहे। धन्यवाद प्रस्ताव प्रो सी एस चौबे द्वारा प्रेषित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो रवि प्रसाद, प्रो विश्वनाथ, प्रो पी के पचौरी, प्रो आर एल पाल, डॉ शशि कांत, डॉ प्रिया श्रीवास्तव, डॉ मनीष कुमार, डॉ राहुल कनौजिया, डॉ आदेश वर्मा और  प्रशांत,  प्रवीन,  संजय,  विनोद एवं अन्य कर्मचारियों के साथ छात्र छात्राओं उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment