अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का महानगर अभ्यास वर्ग संपन्न, छात्र-छात्राओं को मिला प्रशिक्षण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, प्रयाग महानगर का एक दिवसीय महानगर अभ्यास वर्ग ज्वाला देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, मंफोर्डगंज, प्रयागराज में संपन्न हुआ। जिसमें विद्यार्थियों के हितों के लिए संघर्ष, संगठन के विस्तार व अभाविप की कार्य पद्धति एवं सैद्धांतिक भूमिका पर चर्चा की गई। ज्वाला देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आयोजित एबीवीपी का एक दिवसीय महानगर अभ्यास वर्ग का शुभारंभ प्रवासी कार्यकर्ता,  पुनीत मिश्र  (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), डॉ० मनीष श्रीवास्तव  एवम् अंजनेय तिवारी द्वारा मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद एवम् देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। महानगर सह मंत्री अंजनेय तिवारी ने कहा कि यह वर्ग करने वाले कार्यकर्ता अपने परिसरों में अभाविप का कार्य प्रभावी ढंग से बढाएंगे।
अभ्यास वर्ग में कार्य पद्धति, संपर्क, संवाद प्रवास, सदस्यता, सक्षम इकाई एवं परिसर कार्य जैसे विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए अभाविप के प्रवासी कार्यकर्ता  पुनीत मिश्र  (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) ने अभाविप की सैद्धांतिक भूमिका के बारे में बताया। दूसरे सत्र में  प्रभाकार तिवारी  (विभाग संगठन मंत्री) ने कार्यपद्धति पर विचार रखें एवं तीसरे सत्र में डॉ० अनुभव रावत  (विभाग प्रमुख) एवम्  यशवंत सिंह  (विभाग संयोजक) ने अभाविप के आयाम, कार्य एवं गतिविधि के बारे में बताया। चौथे सत्र में  शिवम सिंह  (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) एवम्  अभिनव मिश्र  (सदस्य, केंद्रीय मीडिया टोली एवम् प्रांत मीडिया संयोजक) ने अभाविप के इकाई, परिसर कार्य एवं सदस्यता विषय पर अपने विचार रखें। भाषण सत्र डॉ० आभा त्रिपाठी मैम (प्रांत छात्रा प्रमुख) द्वारा लिया गया। अंत में अभ्यास वर्ग का समापन डॉ० मनीष श्रीवास्तव सर (महानगर अध्यक्ष),  यशार्थ श्रीवास्तव (महानगर सहमंत्री) एवम्  अर्चित सोनी  (महानगर संगठन मंत्री) द्वारा किया गया। मंच संचालन  यशार्थ श्रीवास्तव एवम् अभिनव पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के अमन शुक्ला, शुभम पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश, प्रतीक मिश्रा, डॉ अंशु अग्रवाल मैम, नीरज प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, शिवांश, सचिन, नर नारायण सिंह एवं छात्रा बहनों में आंचल सिंह, संजना, आस्था सहित विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment