करछना/ प्रयागराज। विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद का जन्म दिवस आयोजन मंडल ने बड़े धूमधाम से बृहस्पतिवार को यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज नैनी ऑडिटोरियम में केक काटकर मनाया। मुख्य अतिथि सच्चा आश्रम के पूर्व प्राचार्य चंद्रदेव मिश्रा जी ने अपना आशीर्वाद देते हुए जन-जन के मदद के लिए शुभकामनाएं दी।भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने विधायक करछना पियूष रंजन निषाद को शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु यशस्वी होने के साथ निरंतर जनसेवा करते हुए मोदी-योगी के योजनाओं के माध्यम से गरीब शोषित वंचित पीड़ित के मदद हेतू शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इसके पूर्व जिलाध्यक्ष,जिला पदाधिकारियों,मंडल, शक्ति केंद्र,बूथ के कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक लोगों ने बड़ी माला के साथ बुकें एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी। जन्मदिन समारोह समारोह में भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रमाकांत विश्वकर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। विधायक करछना ने कहा आप सबके आशीर्वाद शुभकामनाओं के प्रति मै हृदय से आभारी हूं। सदैव आप सभी का इसी तरह स्नेह मिलता रहे जिससे समाज की सेवा करता रहूं। संचालन जिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पांडेय ने किया। आयोजक ब्लाक प्रमुख करछना कमलेश द्धिवेदी,अनिल पटेल,डांँ,अनूप दास, इन्द्रनाथ मिश्रा, प्रमोद तिवारी, नन्हें पांडेय आदि ने भी बड़ी माला के माध्यम से शुभकामनाएं दी। शुभकामनाएं देने वालों में जिला उपाध्यक्ष जयसिंह पटेल, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, पुष्पराज पटेल,जिला मंत्री प्रकाश शुक्ला प्रचंड, ओम प्रकाश निषाद, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ,प्रोटोकॉल मंत्री सुरेश शुक्ला,कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता, राजकुमार मिश्रा,अरुण सिंह पप्पू, सुभाष सिंह पटेल, राजमणि पासवान, सविता शर्मा,मंडल अध्यक्ष करछना पंकज द्विवेदी, भीरपुर अजय सिंह,भडेवरा प्रदीप पांडे, सोमेश्वर महादेव नागेश्वर निषाद,प्रदीप महरा आदि के साथ अपना दल, निषाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता,ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पार्षद,भारी संख्या में उपस्थित रहे।
विधायक करछना पियूष रंजन निषाद ने सभी आशीर्वाद शुभकामनाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त किया
