सूर्य की किरणों में सात रंग समाहित, प्रत्येक का अपना गुण: सतीश राय

प्रयागराज। होली का त्यौहार हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में विशेष मदद करता है। रंग चिकित्सा में सभी रंगों से उपचार होता है। सूर्य की किरणें हमें स्वस्थ रखती हैं। सूर्य की किरणों में सात रंग समाहित होते हैं। प्रत्येक रंग का अपना गुण होता है। यह रंग हमारे जीवन में आने वाली या वर्तमान में हुई बीमारियांे को ठीक करता है। लाल रंग से कैंसर की रोकथाम होती है।
उक्त बातें रेकी ग्रैण्ड मास्टर सतीश राय ने एस.के.आर योग एवं रेकी शोध प्रशिक्षण और प्राकृतिक संस्थान के बैनरतले मधुबन बिहार स्थित प्रयागराज रेकी सेंटर में रविवार को आदि प्राणदायिनी उर्जा शक्ति ‘स्पर्श सिद्ध शक्ति’ के दो दिवसीय प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि बैगनी रंग में विटामिन के होता है, यह श्वेत कणों को ठीक करता है। बार बार बुखार आने से बैगनी रंग बचाता है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव कम होता है। फिरोजी रंग से जली त्वचा ठीक होती है। नीले रंग में विटामिन डी मिलता है। थायराइड को बढ़ाता है, टयूमर में लाभ होता है। यह रंग भावनात्मक उत्तेजना को कम करता है। शरीर की गर्मी, जलन, ज्वर, गले के रोग, टांसिल, मंुह के छाले, दांत के रोगों में नीले रंग से कुल्ला करने से लाभ होता है। हल्के आसमानी रंग में विटामिन ई मिलता है। यह मानसिक शान्ति में सहायक होता है। इससे अच्छी नींद आती है।
श्री राय ने बताया कि हरे रंग में विटामिन सी होता है, यह रंग मन व शरीर में ताजगी लाता है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे हानिकारक कीटाणु नष्ट होते है। पीला रंग इसमें विटामिन बी होता है, शरीर के हार्माेन्स के उत्पादन में वृद्धि करता है। यह पाचन क्रिया को ठीक करता है। पूरे शरीर तथा मस्तिष्क को शान्ति देने के साथ ही फेफड़ों को ठीक करता है। लाल रंग में विटामिन ए होता है। शरीर में रक्त की क्रियाशील को बढ़ाता है, एनर्जी बढ़ाता है, शक्ति को भी बढ़ाता है। हाथ पैरों व शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में लाल रंग मुख्य भूमिका निभाता है। लाल रंग के फलों को खाने से कैंसर से लड़ने वाली एंटी आक्सिडेेंट पाये जाते है।
रेकी ग्रैण्ड मास्टर ने बताया कि होली के अलावा भी हम दैनिक जीवन में रंगों को अपनाकर हम स्वस्थ जीवन जी सकते है। विभिन्न रंगों में सफेद रंग से सभी रंग मिश्रित होते है इसलिए सफेद रंग के हल्का सूती कपड़ा पहनने से शरीर में लाभ होता है। शिविर में रीना सब्बरवाल, अमृता सिंह, नीलम, साधना, आर.एन.मालवीय, नितिन अग्रवाल, एस.एन पाण्डेय आदि लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया।

Related posts

Leave a Comment