लोकसभा चुनाव का परिणाम कई मंत्रियों व विधायकों का सियासी कद भी तय करेगा। इस बार 12 केंद्रीय मंत्रियों सहित 55 सांसद व 14 विधायक विभिन्न पार्टियों से चुनाव लड़े हैं।
लोकतंत्र के महापर्व में आज का दिन काफी अहम है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे सामने आ जाएंगे। तमाम बहस, दावों और शंकाओं के बीच देश और प्रदेश की सियासी तस्वीर कैसी होगी, इसका फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के 8.77 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अगले पांच साल के लिए किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है इससे भी पर्दा उठ जाएगा।
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में प्रदेश के 81 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। दोपहर बाद से स्पष्ट रुझान और शाम तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। मैनपुरी लोकसभा सीट पर सुबह आठ बजे मतगणना की शुरुआत कर दी गई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। इस सीट सपा से डिंपल यादव प्रत्याशी हैं जबकि भाजपा ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बसपा के पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव सहित छह अन्य प्रत्याशी भी मैदान में है।आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट की मतगणना मंगलवार सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड और मंडी समिति खेरागढ़ में हो रही मतगणना को लेकर सभी स्ट्रांग रूम के दरवाजे खोल दिए गए हैं। सुबह 8:00 से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और डाक मत पत्रों की मतगणना शुरू होगी। आगरा लोकसभा सीट में 34 राउंड और फतेहपुर सीकरी में 32 राउंड की मतगणना होगी। सबसे पहले सीकरी का परिणाम आएगा जबकि इसके बाद आगरा का आएगा। 7 मई को 21 लाख मतदाताओं ने मतदान किया था।बीजेपी से मेनका गांधी व गठबंधन से सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद व बसपा के उदराज वर्मा समेत 9 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर। आज आएगा लोकसभा चुनाव का परिणाम। काउंटिंग को लेकर जिला प्रशासन सतर्क। कड़ी सुरक्षा के बीच करवाई जायेगी वोटों की गिनती। नगर के अमहट स्थित नवीन मंडी स्थल पर सुबह 8 बजे से होगी मतगणना।2019 की तुलना में इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश का चुनाव कुछ अलहदा था। चूंकि प्रदेश की राजनीति का सूरज पश्चिम से उगता है लिहाजा सत्ता पक्ष-विपक्ष दोनों ने पहले चरण से ही पूरी ताकत झोंक दी। इस बार प्रथम चरण की जिन आठ सीटों सहारनपुर कैराना मुजफ्फरनगर बिजनौर नगीना मुरादाबाद रामपुर और पीलीभीत में मतदान हुआ।