ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के एक से दूसरी राशि में गोचर करने को राशि परिवर्तन कहा जाता है। ग्रहों के चाल बदलने का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ दिनों में सूर्य, बुध, मंगल, शनि और शुक्र की चाल बदलने जा रही है। सूर्य, बुध, मंगल, शनि और शुक्र की चाल बदलने से सभी राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी।
आइए जानते हैं, सूर्य, बुध, शनि, मंगल और शुक्र की चाल बदलने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल।
मेष राशि
– मानसिक तनाव और शारीरिक कष्ट हो सकते हैं।
– वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, चोट-चपेट की आशंका बन रही हैं।
– मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी।
– रक्तचाप, ह्रदय रोग, उदर विकार, नेत्रीकार आदि होने की आशंका बन रही है।
– सेहत का विशेष ध्यान रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
वृषभ राशि
-व्यापार में लाभ, आमदनी में वृद्धि होगी।
– आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक स्तर पर लाभ अवश्य प्राप्त होगा।
– धन के अपव्यय से बचें, अनावश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती है।
मिथुन राशि
-सुख-समृद्धि आने का समय है।
– सभी कार्य सफलतापूर्ण संपन्न होंगे।
– उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे।
– धन लाभ होगा, इसके साथ ही मान-सम्मान बढ़ेगा।
– विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
– नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
कर्क राशि
– सफलता मिलेगी।
– कार्यों में परेशानी हो सकती है।
– मित्रों से मतभेद हो सकता है।
सिंह राशि
-आपको सर्तक रहने की आवश्यकता है।
– आपके दुश्मन नुकसान पहुंचा सकते हैं।
– बुद्धि-विवेक से काम लें नहीं तो जुर्माना, मुकदमा, वाद-विवाद आदि की आशंका बन रही हैं।
– अपमान का भय, शरीर में पीड़ा आदि के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि
-जीवनसाथी से प्रेमपूर्वक व्यवहार करें।
– कई कामों में असफलता प्राप्त होगी, इसलिए सोच-समझकर ही नया कार्य इस महीने में शुरु करें।
– व्यवसाय या काम में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।
तुला राशि
– कार्य पूर्ण होंगे।
– मान-सम्मान में वृद्धि होगी
– सभी प्रकार के सुख की प्राप्ती होगी।
– अन्न-वस्त्र आदि का लाभ तथा मन व शरीर स्वस्थ रहेगा।
– सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि
– ग्रह गोचर मानसिक भ्रम की स्थिति में डाल सकता है।
– स्वयं और संतान को स्वास्थ्य कष्ट पैदा हो सकता है।
– बेवजह राज्याधिकारियों अथवा सरकार से वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है।
– संघर्ष के सफलता एवं धन लाभ की स्थिति बन रही है।
धनु राशि
– धनु राशि वालों को मानसिक व शारीरिक व्यथा बढ़ाएगा।
– सुखों मे कमी के कारण घर में लड़ाई हो सकती है।
– जमीन-जायदाद संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
– अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है।
मकर राशि
– उच्च राज्याधिकारियों व सज्जनों से मुलाकात के योग बनाएगा।
– पुत्र तथा मित्रों से सम्मान मिलेगा।
– शत्रुओं पर विजय और धन-मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
– पद लाभ के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
– कार्य विलंब से पूर्ण होंगे।
– मान-सम्मान में कमी, विवादों के कारण मानसिक व्यथा, दुष्ट व बुरे लोगों की संगति का प्रभाव देखनो को मिलेगा।
-व्यापार और संपत्ति में हानि का भय का योग लाभ के योग में परिवर्तित होने लगेगा।
मीन राशि
-धन लाभ के लिए विशेष संघर्ष पड़ेगा।
– किसी तीसरे व्यक्ति के कारण प्रिय व्यक्तियों से वाद-विवाद एवं कष्ट प्राप्त होगा।
– यात्रा में कष्ट एवं मानसिक परेशान हो सकते है।
– अज्ञात भय के कारण नींद की समस्या हो सकती है।