ज्वाला देवी गंगापुरी में बोर्ड परीक्षा 2024 के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

प्रयागराज| प्रो.राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित स्थानीय ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज गंगापुरी रसूलाबाद प्रयागराज के प्रांगण में प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह बोर्ड परीक्षा-2024 के घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा दशम व द्वादश के विद्यालय में स्थान प्राप्त छात्रों के साथ- साथ प्रथम 15 स्थान प्राप्त छात्र/ छात्राओं एवं उनके माता- पिता को विशेष रूप से विद्यालय की तरफ से  सम्मान पत्र,शील्ड एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर  डाॅ. राममनोहर जी (संगठन मंत्री भारतीय शिक्षा समिति काशी प्रांत)  नितिन जी (प्रान्त संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद  काशी प्रांत), डॉ. विनम्र सेन सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज ) एवं  शरद गुप्त जी (विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष)उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीपार्चन, पुष्पार्चन एवं सरस्वती वन्दना से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य  युगल किशोर मिश्र ने उपस्थित बन्धुओं का परिचय कराते हुए अंगवस्त्रम व शील्ड प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नितिन जी ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती द्वारा किये जा रहे प्रयोगों एवं प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
डॉ. विनम्र सेन सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि-  विद्याभारती के नेतृत्व में चल रहे सरस्वती शिशु मन्दिर एवं सरस्वती विद्या मन्दिर देश को शिक्षा के साथ- साथ राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत – प्रोत संस्कारक्षम नागरिक प्रदान करने में महती भूमिका निभा रहें हैं।
डॉ. राम मनोहर जी ने सभी स्थान प्राप्त छात्रों को शुभकामना देते हुए कहा कि जिन छात्रों ने स्थान बनाया है वह इस लय को आगे बनाए रखें साथ ही जो स्थान बनाने से वंचित रह गए हैं वह भी नई ऊर्जा के साथ पढ़ाई करते हुए स्थान बनाएं। वहीं ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर गंगापुरी निश्चित रूप से प्रयागराज महानगर में शिक्षा और संस्कार के प्रति अपने कर्तव्य का सफलता से निर्वहन कर रहा है।’’ इस हेतु उन्होने विद्यालय के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रसंशा की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र जी ने विद्यालय के सम्पूर्ण परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए आगामी योजनाओं को बताया।
आभार ज्ञापन विद्यालय समिति के अध्यक्ष शरद गुप्त जी ने किया।
 कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य सरोज सिंह ने किया। कार्यक्रम में कक्षा नवम से द्वादश तक के भैया बहन उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का समापन कल्याणमंत्र के साथ हुआ।
हाईस्कूल परीक्षा में सम्मान प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची इस प्रकार है-
अनुज कुमार 94.67%
प्राची वर्मा 93.83%
श्रेयांश सिंह 92.66%
शिवांगी मौर्या 92.83%
यश स्वरूप 91.67%
अमरेन्द्र कुमार 91.33%
अनुष्का तिवारी 91.33%
प्रिया केशरवानी 91.17%
आदर्श यादव 90.83%
विकास सिंह यादव 90.83%
ऋषभ सिंह पटेल 90.5%
यश शर्मा 90.33%
सृष्टि त्रिपाठी 90.17%
शाश्वत प्रताप सिंह 90%
इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मान प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची इस प्रकार है-
प्रतीक्षा शुक्ला 93%
मिजान खान 92.4%
हर्षित तिवारी 92%,
इशिता तिवारी 91.8%
हरदेव यादव 87.4%
सुदर्शन यादव 87%
कौशिकी श्रीवास्तव 87%
श्रुति मिश्रा 85.2%
राज सिंह 84.8%
शालिनी यादव 83.6%
श्रेया पाल 82.8%
अर्षिता 81.2%
इशिता 80.6%
प्रतीक यादव 80.4%
शिवानी मिश्रा 80%

Related posts

Leave a Comment