भाजपाइयों ने नारीबारी मंडल के बूथों पर लाभार्थी सम्पर्क, बूथ सत्यापन अभियान चलाया
प्रयागराज। इलाहाबाद लोकसभा में कमल खिलाने हेतू लाभार्थी सम्पर्क अभियान व बूथ सत्यापन का कार्य जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के नेतृत्व में बड़ी तेजी के साथ 1809 बूथों चल रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि गांव गांव घर-घर लाभार्थी सम्पर्क कर मोदी सरकार बनाने का समर्थन मांगा जा रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ बूथों पर बैठ चाय पर चर्चा व सामाजिक समरसता के साथ टिफिन भोज संग ‘फ़िर एक बार मोदी सरकार’ ‘चार सौ पार के लक्ष्य को साकार करने में जुटे हैं। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति नारीबारी मंडल व शक्ति केंद्र संयोजक गिरीश कुमार चतुर्वेदी के आवास पर जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष अंजनी लाल आदि के साथ रामपुर, झंझरा चौबे, देवरा नारीबारी बूथों पर कार्यकर्ताओं संगठनात्मक चर्चा करने के बाद जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य चार सौ पार को हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लेकर पूरा करने की ओर पूर्णकालिक कार्यकर्ता की तरह कार्य कर लक्ष्य को प्राप्त करने हेतू बूथों पर निरंतर टीम के साथ कार्य कर रहे है। इस अभियान में मंडल प्रभारी बृजेश पांडेय, राम भवन द्धिवेदी, श्यामधर द्धिवेदी, राजकुमार मिश्रा, सतीश विश्वकर्मा, रीसू मिश्रा, विमलेश शुक्ला, पंकज सिंह,अनुज पांडेय,विजय बहादुर सिंह, रमेश, धर्मेंद्र, कुलदीप, दयाशंकर, घनश्याम आदि के साथ भारी संख्या में बूथ के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।