प्रयागराज। उत्कर्ष ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश ने शिक्षाविद डॉ नीलम उपाध्याय को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमृता शेरगिल पुरस्कार से सम्मानित किया है| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वाली डॉ नीलम उपाध्याय वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं और इसके पूर्व उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज में व्यावसायिक शिक्षा शाखा में सहायक प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवा दे चुकी हैं। मुक्त विश्वविद्यालय के व्यवसायिक अध्ययन विद्या शाखा के प्रभारी प्रोफेसर छत्रसाल सिंह एवं श्री इंदु भूषण पांडेय ने डॉ नीलम को मिले सम्मान पर हर्ष व्यक्त किया है।
Related posts
-
सुरबल साहनी का सूखा अमृत सरोवर: ग्राम प्रधान की लापरवाही का प्रतीक
प्रयागराज।शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम सभा सुरबल साहनी में बना अमृत सरोवर आजकल चर्चा का विषय बना... -
अवैध सिलिका सैंड खनन पर प्रशासन का सख्त प्रहार,खनन माफियाओं में हड़कंप
प्रयागराज जनपद के यमुनानगर में अवैध सिलिका सैंड खनन, क्रशिंग और भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी... -
सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज का वर्ष 2024-25 का वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित
आज दिनांक 27.04.2025 को केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज...