भाजपाइयों का जत्था श्रीराम जन्मभूमि हेतू रवाना

आज लगाएंगे श्री राम लला के दरबार में हाजिरी
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार ज़िलाध्यक्ष विनोद प्रजापति व इलाहाबाद लोकसभा सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाइयों का हुजूम अयोध्याधाम श्रीराम लला सरकार के दर्शन हेतू जय श्रीराम जयघोष हेतू भजन-कीर्तन करते हुए प्रस्थान किए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की यमुनापार के बारा, मेजा, करछना, कोरांव सहित 20 मंडलों के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को रात्रि में चलकर शुक्रवार को भोर में सरयू में स्नान कर श्रीराम लला सरकार के दर्शन कर जीवन को कृतार्थ करेंगे। वर्षों के बहुप्रतीक्षित श्रीराम लला के जन्मभूमि पर बने भव्य-दिव्य मंदिर में दर्शन के साथ मोदी सरकार का आभार जताया।

Related posts

Leave a Comment