ज्ञान और प्रेरणा का अद्भुत समन्वय व सागर है ‘मन की बात: नन्दी

*मंत्री नन्दी ने नैनी में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात*
*कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ किया स्वल्पाहार*
*विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद*
*सेक्टर और बूथ पदाधिकारियों के घर जाकर की मुलाकात*
*भाजपा के नैनी मंडल कार्यालय का किया उद्घाटन*
prayagraj|
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी मंडल में बूथ पर उपस्थित होकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को सुना। वहीं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद। वहीं सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ स्वल्पाहार किया। नैनी मंडल में रहने वाले सेक्टर और बूथ पदाधिकारियों के घर जाकर की मुलाकात। वहीं भाजपा के नैनी मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया।
मंत्री नन्दी ने आज अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी मंडल के बूथ संख्या 295, भीमनगर, सब्जी मंडी, नैनी, प्रयागराज में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी के  प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना।
मंत्री नन्दी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के जरिए हर बार एक नया अनुभव मिलता है। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री हर बार मन की बात के जरिए देश से, देश की भावनाओं से, देश के संकल्प से, देश की उपलब्धियों से परिचित कराते हैं । मंत्री नन्दी ने कहा कि मन की बात ज्ञान और प्रेरणा का अद्भुत समन्वय व सागर है। मंत्री नन्दी ने कहा की प्रधानमंत्री ने मन की बात में कहा की देश की सामूहिक शक्ति की, उपलब्धि की बात होती है. ये एक तरह से जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा तैयार होने वाला कार्यक्रम है. अब अगले तीन महीने ‘मन की बात’ का प्रसारण नहीं होगा.
मंत्री नन्दी ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ स्वल्पहार किया। कार्यक्रम स्थल पर ही मंत्री नन्दी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया।
मंत्री नन्दी ने नैनी में ही सेक्टर संयोजक रवि मिश्रा, बूथ अध्यक्ष 293 मंगला प्रसाद गौड़, बूथ अध्यक्ष 296 शशांक शेखर पांडे, बूथ अध्यक्ष 298 आलोक जायसवाल के घर जाकर मुलाकात की। नैनी में अभिनंदन पैलेस के पास मंत्री नन्दी ने भारतीय जनता पार्टी के नैनी मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया। मंत्री नन्दी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से तीसरी बार बार मोदी सरकार बनाने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा,  महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर,  विधि प्रकोष्ठ के सयोजक रंजीत सिंह,  नैनी मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, नर सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, पार्षद अनूप पासी, राकेश जायसवाल ज, दिग्विजय सिंह जी आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment