प्रयागराज।
भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा वोटर महा चेतना अभियान को लेकर शहर दक्षिणी विधानसभा की परिणय गेस्ट हाउस बैहराना में महापौर गणेश केसरवानी, शहर उत्तरी विधानसभा की भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं शहर पश्चिमी विधानसभा की हनुमान गेस्ट हाउस सुलेंम सराय में पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे के द्वारा बैठक की गई
इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वोटर महा चेतना अभियान के अंतर्गत नए मतदाता हमें घर-घर जाकर के जनसंपर्क करके बनाना है और इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी पार्षद गणों को अपनी शक्ति केंद्रों में लगकर नए मतदाता बनाने के लिए समर्पित भाव से लग जाना है क्योंकि लोकसभा की दृष्टि से शक्ति केंद्र ही हमारी रणभूमि है और कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज सर्वोच्च शिखर पर है कार्यकर्ताओं के श्रम के कारण है लेकिन अब हमें सर्वोच्च शिखर से लेकर सर्वोत्तम शिखर तक भाजपा को ले जाना है स्थापित करना है और इसके लिए हमें चार गुना मेहनत कर वोटर महा चेतना अभियान को सफल बनाना होगा जिससे हम आने वाले लोकसभा के चुनाव में भाजपा का कमल खिलाकर और तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बना कर भारत और भाजपा को मजबूत करना है
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि वोटर महा चेतना अभियान का दूसरा चरण 24 और 25 नवंबर को चलाया जाएगा और मतदाता बनाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे
बैठक में प्रमुख रूप से मुरारी लाल अग्रवाल,डॉक्टर एलएस ओझा, पार्षद किरन जायसवाल, पदुम जायसवाल, राजेश केसरवानी , वरुण केसरवानी देवेश सिंह ,रमेश पासी, विवेक अग्रवाल,गिरी बाबा, प्रमोद मोदी, नरेश कुंद्रा, ज्ञानेश्वर शुक्ला,राजू पाठक, राघवेंद्र सिंह, गिरजेश मिश्रा, सचिन जायसवाल, राजन शुक्ला, पार्षद सुनीता चोपड़ा, क्षमा दुबे, मनोज मिश्रा, अजय अग्रहरि, दिनेश विश्वकर्मा ,रण विजय सिंह, दिलीप केसरवानी, सीमा सागर, रूपेश बबलू, एवं महानगर मंडल से जुड़े इस अभियान के सभी संयोजक, प्रभारी ,प्रवासी, उपस्थित रहे