साल 2022 में रणवीर सिंह का एक फोटो शूट काफी सुर्खियों में था। डर्टी मैगजीन के लिए रणवीर ने कालीन पर लेटकर न्यूड पोज दिया था। जिस कालीन पर कभी रणवीर ने ग्लैमर का तड़का लगाया था, उसी पर अब पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर ने मदमस्त अदाएं दिखाई हैं।
रणवीर सिंह का फोटोशूट काफी बोल्ड था और उस पर जमकर बवाल हुआ था। करीना के फोटोशूट में ऐसा कुछ नहीं है। 40 बार की उम्र में एक्ट्रेस की खूबसूरती और फिटनेस ने लोगों को अट्रैक्ट किया है। ‘डर्टी’ मैगजीन के लिए करीना ने अलग-अलग पोज में फोटोशूट कराया।
सोशल मीडिया पर छाई बेबो की तस्वीरें
डर्टी पिक्चर्स के पेज से करीना कपूर को टैग करते हुए उनकी फोटोज शेयर की गई है। एक्ट्रेस की तस्वीरों के साथ लिखा गया, ‘कुछ ऐसा है जो बेबो को पसंदीदा और डर्टी को पहली बॉलीवुड कर स्टार बनता है। वह हॉट है और हमारे पास कोई चॉइस नहीं सिवाय इसके कि हम उन्हें वैसे ही कैप्चर करें जैसी वह हैं।”दूसरी फोटो ब्लैक एंड व्हाइट में है। इसमें करीना के चेहरे का क्लोजअप लिया गया है। इसके कैप्शन में लिखा, “करीना कपूर खान एक एक्ट्रेस हैं, बेबो एक इमोशन है।”इसके पहले इस डिजिटल कर से एक्ट्रेस की पहली फोटो शेयर की गई। काउच पर लेटे कैमरे की तरफ देखते हुए एक्ट्रेस सिडक्टिव स्टाइल में पोज देती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज को इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करते हुए कहा कि कभी-कभी डर्टी होना कितना कूल होता है।
फैंस बोले-आप एक आइकन हो
बेबो की फोटोज ने फैंस का दिल चुरा लिया है। कमेंट सेक्शन एक्ट्रेस की तारीफों से भर गया। एक यूजर ने लिखा, ‘वह एक आइकन है। वह एक मोमेंट है।’ ऐसे ही कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को गॉर्जियस, तो किसी ने ब्यूटी