भाजपाइयों ने सफाई कर्मियों को सम्मानित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी

 प्रयागराज।दीपावली के  पावन अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने पार्षद आशीष द्विवेदी के कार्यालय जार्ज टाउन में  सफाई कर्मचारियों का स्वागत अभिनंदन कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी ।
    मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी बताया कि 12 नवंबर को सुबह 11:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पार्क पर दीपावली के पर्व पर गरीब एवं अनाथ बच्चों को दीपावली की भेंट मंडल अध्यक्ष अनिल भट्ट के द्वारा दी जाएगी
इस अवसर पर पार्षद आशीष द्विवेदी,विक्रम सिंह पटेल, राजेश केसरवानी, मंडल अध्यक्ष अनिल भट्ट, ज्ञानेंद्र मिश्रा, नवीन शुक्ला, श्याम प्रकाश पांडे, एवं भारद्वाज मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि रहे

Related posts

Leave a Comment