कोर में चलाया जा रहा है “विशेष अभियान 3.0

प्रयागराज।
केन्‍द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन प्रयागराज के सभी कार्यालयों में स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने के लिए “विशेष अभियान 3.0” चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत एक प्रारम्भिक चरण से हुई, जिसे अभियान अवधि के दौरान प्राप्त किए जाने वाले उद्देश्यों की पहचान करने के उद्देश्य से 15 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक चलाया गया। मुख्य अभियान 2 अक्टूबर, 2023 से शुरू हुआ और 31 अक्टूबर 2023 तक जारी रहेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक शिकायतों का प्रभावी निपटान, संसद सदस्यों के सन्दर्भ, संसद के आश्वासन, स्वच्छता अभियान, स्क्रैप का निपटान, फाइलों की छटाई एवं अन्य स्वच्छता संबंधी गतिविधियों पर है। कोर में नियमित आधार पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में स्क्रैप की पहचान की जा रही है और विशेष अभियान से जुड़े सभी उद्देश्यों को समय से पहले ही पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। विशेष अभियान 3.0 का उद्देश्य लंबित मामलों के समाधान में तेजी लाना और सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना है।

Related posts

Leave a Comment