विश्व कल्याण एवम महाकुंभ 2025 की सफलता के लिए भोले गिरी महादेव मंदिर मे अभिषेक संपन्न

प्रयागराज। श्रावण मास में  भगवान् शिव की आराधना का प्रमुख मास है जिसमे लिया गया संकल्प भोलेनाथ अवश्य पूर्ण करते हैं |
इस बार अधिक मास श्रावण में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना  विश्व कल्याण और महाकुंभ2025 की सफलता के लिए शिव मंदिरों में  रुद्राभिषेक का संकल्प अयोध्या के हनुमान गढ़ी के महंत, निर्वाणी अखाड़ा के अध्यक्ष धर्मदास जी महराज की अगुवाई में यह  प्रयागराज में शुरू है | प्रयागराज में अधिक मास के दसवें दिन  महंत धर्मदास जी महराज के अनुपस्थिति में प्रयागराज के महन्त स्वामी गोपाल दास जी ने  भोले गिरी महादेव मंदिर मुठ्ठीगंज में रुद्राभिषेक किया
*महाराज जी के साथ महापौर  गणेश केसरवानी  भी रुद्राभिषेक में सम्मिलित हुए*
एक माह निरंतर प्रयागराज के अलग 2 शिव मंदिर में नित्य रुद्राभिषेक होंगे। इसमें आचार्य अयोध्या प्रसाद शास्त्री जी के आचार्यत्व में 11 वैदिक विद्वानों द्वारा अभिषेक हुआ सम्मिलित मीडिया प्रभारी राजेश जी, स्वामी सुखदेव दास जी ,मधुकर मिश्र, किरीटी कृष्ण ,मधुरम,कुंडलम विकास मिश्र आदि उपस्थित हुए।

Related posts

Leave a Comment