शिष्यों ने गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद

स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी, किन्नर अखाड़ा,स्वामी प्रभाकर महराज, साकेतधाम में गुरू पूजन, भण्डारा
 प्रयागराज । शहर के प्रमुख मठ, मंदिरों में गुरु पूर्णिमा पर सोमवार को सुबह से विधि विधान से गुरु पूजन शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में शिष्य अपने परिवार सहित शामिल होकर गुरू पूजन कर आशीर्वाद लिया और भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। परमहंस स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी महराज टीकरमाफी के आश्रम में विधि विधान से गुरुपूजन  हुआ। आश्रम के छोटे महराज आचार्य हर्ष के नेतृत्व में बडी संख्या में शिष्यों ने गुरुपूजन कर आशीर्वाद लिया। अंत में बडी संख्या में शिष्यों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। उत्तर प्रदेश किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी महाराज (टीना मा) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिष्यों ने  गुरु का पूजन किया और बाद में महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। उन्होंने बताया कि गुरुपूजन कार्यक्रम न्यू इंद्रपुरी कॉलोनी, बैरहना में सुबह आठ बजे से शुरू होकर 10 बजे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में किन्नर अखाड़ा के शिष्य और उनके परिजन गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश तिवारी, किन्नर अखाड़ा की श्रीमहन्त संजनानंद गिरि, नैना, शोभा, शिवानी,मनीषा, आशा, नगमा सहित बडी संख्या में लोग थे। बडी संख्या में शिष्यों ने परमहंस स्वामी प्रभाकर महाराज जी का नैनी स्थित सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस दुबे तलाब नैनी एफसीआई गोदाम में विधि विधान से गुरु पूजन अर्चन किया। परमहंस स्वामी प्रभाकर महाराज ने बताया कि गुरु पूजन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार सहित कई प्रदेशों के शिष्य परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि गुरु पूजन सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलता रहा और उसके बाद विशाल भंडारे में बडी संख्या में शिष्यों ने प्रसाद ग्रहण किया।  अनंत विभूषित श्रीश्री स्वामी विमलदेवाश्रम जी महराज का गुरु पूर्णिमा पर काशी स्थित मठ मछली बंदर मठ अस्सी घाट पर पूजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में शिष्य अपने परिजनों सहित पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यह जानकारी आश्रम के स्वामी महेन्द्र ब्रह्मचारी ने आज दी है। जगद्गुरु नरहर्याचार्य स्वामी रामसुभग दास बिनैका बाबा महराज के आश्रम में विधि विधान से बडी संख्या में शिष्यों ने पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने शिष्यों के कल्याण के लिए मंगलकामना किया।

Related posts

Leave a Comment