सुरक्षा परिषद ने की यूएन के लिए काम करने वाली महिलाओं पर तालिबानी प्रतिबंध की निंदा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने गुरुवार को अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करने वाली अफगान महिलाओं पर तालिबानी प्रतिबंध की निंदा की। साथ ही, यूएनएससी ने तालिबान नेताओं से महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों पर लगाए गए प्रतिबंध को तत्काल खत्म करने का आह्वान किया।संयुक्त राष्ट्र में यूएई की राजदूत लाना नुसेबीह ने कहा कि 90 से अधिक देशों ने अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध को तत्काल खत्म करने के लिए स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि इन देशों के समर्थन हमारे मौलिक संदेश को आज और भी महत्वपूर्ण बना देता है। उन्होंने कहा कि दुनिया चुपचाप नहीं बैठेगी, क्योंकि अफगानिस्तान में महिलाओं को समाज से मिटा दिया गया है।

मालूम हो कि सुरक्षा परिषद में यह कदम दोहा में 1-2 मई को अफगानिस्तान पर एक नियोजित अंतरराष्ट्रीय बैठक से कुछ दिन पहले आया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस तालिबान से निपटने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण पर काम करने के लिए विभिन्न देशों से अफगानिस्तान पर विशेष दूतों को बुलाएंगे।

संयुक्त राष्ट्र में उप अमेरिकी राजदूत रॉबर्ट वुड ने परिषद को बताया, “हम महिलाओं और लड़कियों पर तालिबान के दमन के साथ खड़े नहीं होंगे। ये फैसले अक्षम्य हैं। ये दुनिया में कहीं और नहीं देखे जाते हैं।

Related posts

Leave a Comment